फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Vaccine Latest News : Government will spend 400 rupees on every citizen for two doses of corona vaccine

CoronaVirus Vaccine India: हर व्यक्ति को टीके की दो खुराक पर 400 रुपये खर्च करेगी सरकार

Tue, 01 Dec 2020 08:23 AM IST
Kuldeep Singh परिक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परिक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 01 Dec 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Vaccine Latest News : Government will spend 400 rupees on every citizen for two doses of corona vaccine
भारत मे कोरोना वैक्सीन - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस का टीका आने में अब चंद दिनों का वक्त बचा है। सरकार ने इसे लेकर अपनी योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। योजना के अनुसार, सरकार देशवासियों के टीकाकरण पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची इस योजना के अनुसार, हर व्यक्ति पर सरकार करीब 400 रुपये खर्च करेगी, जिसमें टीके की दोनों खुराक की कीमत शामिल होगी।

विज्ञापन


सरकार के नियंत्रण से कीमत कम
हालांकि यह कीमत सरकार के नियंत्रण की वजह से है। अगर टीका बाजार में सीधे तौर पर उपलब्ध होता है तो इसकी कीमत और अधिक भी हो सकती है। राष्ट्रीय टास्क फोर्स से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, कोरोना के एक टीके की खुराक के लिए सरकार 210 रुपये तक खर्च कर सकती है।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों की तरह टीका केंद्र बनेंगे
मतदान केंद्रों की तरह देशभर में टीके लगाने के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। स्कूल, अस्पताल, पंचायत कार्यालय इत्यादि जगहों पर ये केंद्र बनेंगे। देश के सभी राज्यों को टीके समान अधिकार के तहत दिलाए जाएंगे। सबसे पहले कोरोना टीके देश के 30 करोड़ लोगों का लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी से टीकों का भंडारण शुरू होगा
जनवरी 2021 से टीका के भंडारण का काम भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया सहित सभी विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी और निजी डॉक्टरों को इस अभियान की विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही जन भागीदारी के प्रयास के साथ-साथ उन्हें जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

600 रुपये से अधिक नहीं होगी कीमत 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल ये विचार चल रहा है कि 600 रुपये से अधिक कीमत में टीका बाजार में नहीं बेचा जाएगा। टीका यदि बाजार में उपलब्ध होता है तो सरकार इसकी कीमत तय करेगी। इसके बाद ही फार्मा कंपनी को टीका बाजार में उतारने की इजाजत होगी। 


एक साल का स्वास्थ्य बजट टीकाकरण पर खर्च होगा
अधिकारियों के अनुसार, सालाना स्वास्थ्य बजट के ही लगभग राशि कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम पर खर्च होगी। भारत का सालाना स्वास्थ्य बजट करीब 65 हजार करोड़ के आसपास है। टीकाकरण के लिए करीब 55 हजार करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed