{"_id":"57a26f884f1c1bda762bb3f9","slug":"government-will-renovated-ayodhya-and-mathura-to-prasad-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रसाद’ योजना से अयोध्या और मथुरा जैसे तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार करेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘प्रसाद’ योजना से अयोध्या और मथुरा जैसे तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार करेगी सरकार
ब्यूरो/ नई दिल्ली।
Updated Thu, 04 Aug 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या एवं मथुरा जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के शहरों के जीर्णोद्धार ओर सौंदर्यीकरण के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने तीर्थ स्थल जीर्णोद्धार तथा आध्यात्मिक संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत वर्ष 2014-15 के दौरान मथुरा और वृंदावन के लिए 24.28 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं।
विज्ञापन
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री, महेश शर्मा ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि मथुरा और वृंदावन के विकास के लिए 14.93 करोड़ रुपये और वृंदावन में पर्यटनसुविधा केन्द्र के निर्माण के लिए 9.35 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में देश में थीम आधारित पर्यटक परिपथों के एकीकृत विकास के लिए स्वदेश दर्शन की एक अन्य योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत विकास के लिए पहचाने गए 13 थीम आधारित सर्किटों में रामायण तथा कृष्णा सर्किट भी शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रसाद योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जबकि स्वदेश दर्शन योजना के लिए 706.35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन