{"_id":"5cf2ff6dbdec2207215a5806","slug":"government-will-reach-every-citizen-to-make-the-bjp-invincible","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को अजेय बनाने के लिए हर नागरिक तक पहुंचेगी सरकार, अगले हफ्ते से शुरू होगी ये मुहिम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा को अजेय बनाने के लिए हर नागरिक तक पहुंचेगी सरकार, अगले हफ्ते से शुरू होगी ये मुहिम
Sun, 02 Jun 2019 07:03 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 02 Jun 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
लगातार दो बार प्रचंड बहुमत से जीतकर सरकार बनाने वाली भाजपा अब पार्टी को चुनावी लिहाज से पूरी तरह अभेद दुर्ग बनाना चाहती है। इसके लिए मध्यम, निम्न मध्यम और गरीब समेत सभी वर्गों के लिए खास योजना को युद्ध स्तर पर लागू करने की मुहिम अगले हफ्ते ही शुरू हो जाएगी। इसके लिए सरकार और पार्टी का लक्ष्य है कि 2022 तक देश के हरेक नागिरक से योजनाओं के जरिए जुडना। मध्यम वर्ग के लिए खासतौर पर कुछ नई योजनाओं पर प्रधानमंत्री स्तर पर काम शुरु होने वाला है।
विज्ञापन
पार्टी के आंकलन के मुताबिक इस चुनाव में पीएम ग्रामीण आवास योजना और शौचालय बनाने जैसी योजना का सीधा लाभ वोट से रुप में मिला है। भाजपा अब ऐसी और योजनाओं के साथ उच्च और धनाड्य वर्ग को छोड़ देश हरेक व्यक्ति और हरेक परिवार से जुड़ेगी। 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की योजना को शत प्रतिशत पूरा करने के लिए कृषि एवं ग्राणीण विकास नरेंद्र सिंह तोमर ने काम शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख केस्वास्थ्य बीमा के सौ फीसदी लक्ष्य को भी अगले दो साल में पूरा करना है। 14.5 करोड़ किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत सालाना 6000 रुपए, छोटे और सिमांत किसानों के लिए पेंशन योजना से तहत 3000 रुपए, रेडी पटरी वाले असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों केलिए पीएम श्रमयोगी मानदंड योजना के तहत 3000 रुपए और अटल पेंशन योजना का 5000 रुपए का लाभ तय समय सीमा में शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के लिए नए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं। छोटे व्यापारियों के लिए भी 3000 रुपए पेंशन की योजना को पूरी तरह लागू करना प्रार्थमिकता में है।
विज्ञापन
2022 तक हरेक को घर, हर घर में स्वच्छ जल, शौचालय और गैस कनेक्शन देने के लिए भी नए सिरे से काम हो रहा है। 2022 तक हरेक गांव को सड़कसे जोडना भी इसी योजना का हिस्सा है। सरकार ने एलान किया है कि अगले पांच साल में पक्केसड़कों की लंबाई 50 फीसदी तक बढानी है। इसका ज्यादा से ज्यादा काम 2022 तक पूरी करनी है।