{"_id":"597f5a904f1c1bb3738b48f9","slug":"government-will-not-develop-those-railway-station-where-pm-modi-sold-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"उस रेलवे स्टेशन को सरकार नहीं करेगी विकसित जहां पीएम मोदी ने बेची थी चाय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उस रेलवे स्टेशन को सरकार नहीं करेगी विकसित जहां पीएम मोदी ने बेची थी चाय
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
pm modi
सरकार ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि बचपन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस चाय की दुकान में काम करके चाय बेची थी उसे विकसित कराने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि गुजरात के वाडनगर में स्थित टी स्टाल को विकसित कराने की सरकार की कोई योजना नहीं है और ना ही इसके लिए किसी तरह का फंड रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि पर्यटन मंत्री ने इसी महीने की शुरुआत में बताया था कि उनका मंत्रालय रेल मंत्रालय के साथ मिलकर वाडनगर रेलवे स्टेशन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा। यह चाय की दुकान इसी रेलवे स्टेशन में मौजूद है।
विज्ञापन