फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will give more than one lakh crore rupees to UP for project

यूपी को एक लाख करोड़ रुपये से भी अधिक परियोजना की सौगात देगी केंद्र सरकार

Thu, 07 Mar 2019 02:22 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 07 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Government will give more than one lakh crore rupees to UP for project

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लाख करोड़ रुपये से भी अधिक राशि की राजमार्ग की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह नमामि गंगे परियोजना के तहत भी करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थिति रहेंगे।

विज्ञापन


केन्द्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय से यहां बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक सात मार्च 2019 को लखनऊ में राजनाथ सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग की 1.10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण या उद्घाटन करेंगे। इनमें लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग को चार लेन में बदलने की परियोजना भी शामिल है। इसी दिन लखनऊ से कानपुर के बीच बनने वाले नए एक्सप्रेसवे समेत 80 परियेजनाओं का शिलान्यास होगा। 
विज्ञापन


इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31ए पर गाजीपुर से फेफना होते हुए माझीघाट तक राजमार्ग का निर्माण, कई स्थानों पर फ्लाईओवर, बाई पास, एफओबी, अंडर पास आदि की परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसी दिन नमामी गंगे परियोजना के तहत कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। इनकी कुल परियोजना लागत 1969.57 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed