फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will finalize the 200 Kamov military helicopter deal by October

भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 200 रूसी कोमोव हेलीकॉप्टर, अक्टूबर तक होगा सौदा फाइनल

Sun, 03 Jun 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jun 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
Government will finalize the 200 Kamov military helicopter deal by October

सरकार रूस से 200 कामोव केए-226 टी सैन्य हेलिकॉप्टर खरीदने के सौदे को अक्टूबर तक अंतिम रूप दे सकती है। यह खरीद रशियन हेलीकॉप्टर्स और भारत की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एक संयुक्त उपक्रम के माध्यम से होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस परियोजना से जुड़ी बुनियादी तैयारियां कर ली गई हैं। सरकार अगले चार महीनों में इस सौदे पर मुहर लगाना चाहती है। 

विज्ञापन


परियोजना से जुड़ी बुनियादी तैयारियां पूरी, दोनों देशों के संयुक्त उपक्रम के जरिए होगी खरीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिसंबर 2015 में मास्को यात्रा के दौरान इस सौदे को लेकर दोनों देशों के बीच करार पर हस्ताक्षर किए गए थे। अक्टूबर 2016 में भारत और रूस ने इसके लिए दोनों कंपनियों का एक संयुक्त उपक्रम स्थापित करने के समझौते को अंतिम रूप दिया। यह संयुक्त उपक्रम इन हेलीकॉप्टर का विनिर्माण करेंगी। ये हेलीकॉप्टर भारत में चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों की जगह लेंगे जो पुराने हो गए हैं। 
विज्ञापन


पिछले महीने रक्षा मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए भारत-रूस की कंपनियों के उपरोक्त संयुक्त उपक्रम को परियोजना के लिए ‘प्रस्ताव के लिए अनुरोध पत्र’ (आरएफपी) का फार्म जारी किया था। अधिकारी ने बताया कि संयुक्त उपक्रम इस आरएफपी पर विस्तृत जवाब अगस्त तक जमा कर सकता है। इसके बाद अक्टूबर में सौदे पर अंतिम मुहर लग सकती है। कमोव हेलीकाप्टर वायुसेना और थल सेना दोनों को दिए जाएंगे। वर्ष 2015 में हुए प्रारंभिक समझौते के अनुसार पहले 60 कमोव-226टी हेलीकाप्टर रूस से तैयार हालत में आएंगे। बाकी 140 का विनिर्माण भारत में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed