{"_id":"5dcca8638ebc3e5b28216e9e","slug":"government-will-bring-bill-for-ram-mandir-construction-trust-in-winter-session-of-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में बिल लाएगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में बिल लाएगी सरकार
Thu, 14 Nov 2019 11:58 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में बिल लाएगी। इस बिल में ट्रस्ट के स्वरूप, शक्तियों, सदस्यों की संख्या और वित्तीय शक्तियों का उल्लेख होगा। ट्रस्ट निर्माण के लिए गृह मंत्रालय सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्ययन करने के अलावा कानूनविदों से लगातार बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सरकार की योजना सत्र के पहले या दूसरे दिन ही ट्रस्ट निर्माण के लिए बिल पेश करने की है। ट्रस्ट छह सदस्यीय सोमनाथ मंदिर निर्माण ट्रस्ट की तरह ही होगा, मगर इसमें सदस्यों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, चारों शंकराचार्य में से एक, विहिप से एक, निर्मोही अखाड़ा से एक-एक प्रतिनिधि को शामिल करने पर सहमति बनी है। ट्रस्ट में गृह मंत्री अमित शाह होंगे या नहीं इस पर स्थिति साफ नहीं है।