फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government well planned fight against covid 19 has put India in abyss of GDP reduction says Rahul

कोरोना के खिलाफ मोदी सरकार की 'सुनियोजित लड़ाई' ने देश की मुसीबतें बढ़ाईं - राहुल

Sat, 12 Sep 2020 12:23 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 12 Sep 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Government well planned fight against covid 19 has put India in abyss of GDP reduction says Rahul
राहुल गांधी - फोटो : Twitter @RahulGandhi

कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया है। इससे जीडीपी में करीब 24 फीसदी की गिरावट, 12 करोड़ नौकरियों का घटना, 15.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त स्ट्रेस्ड लोन और विश्व में कोरोना के रोजाना सबसे ज्यादा मामले और मौत के आंकड़े सामने आए हैं।

विज्ञापन




कोरोना के इतने मामले बढ़ने और प्रभावी तरीके से महामारी को ना संभालने का आरोप कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया है। हालांकि भारत सरकार ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा कि मोदी सरकार की कोरोना के खिलाफ सुनियोजित लड़ाई ने भारत को रसातल में धकेल दिया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में उन मुद्दों का जिक्र किया, जिस पर कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। पहला, जीडीपी में 24 फीसदी की गिरावट, दूसरा, 12 करोड़ नौकरियां घटना, तीसरा, 15.5 करोड़ अतिरिक्त स्ट्रेस्ड लोन, चौथा, रोजाना कोरोना के मामले और मौत का आंकड़ा विश्व में सबसे ज्यादा आना।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व कांग्रेस राहुल गांधी ने आगे लिखा कि लेकिन देश की सरकार और मीडिया में सब ठीक (सब चंगा सी) है। भारत में कोरोना के कुल मामले 46 लाख के पार चले गए हैं, हालांकि 36 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और देश की रिकवरी दर 77.77 फीसदी हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed