{"_id":"583075f54f1c1b5636901bb8","slug":"government-thinking-about-the-central-employees-queue-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय कर्मियों की बैंक में लाइन को लेकर गंभीर हुई सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केन्द्रीय कर्मियों की बैंक में लाइन को लेकर गंभीर हुई सरकार
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक के बाहर 500 और 1000 के करेंसी नोट बदलवाने या फिर नकदी के लिए लाइन में खड़े केन्द्रीय कर्मियों को केन्द्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। इस बारे में शुक्रवार को सर्कुलर जारी करके सभी केन्द्रीय कर्मियों को 10 हजार रुपये नकद उपलब्ध कराए गए हैं। यह राशि उन्हें दिसंबर महीने में मिलने वाले नवंबर 2016 के वेतन के एडवांस के तौर पर दी गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि यह कदम बैंक के बाहर लंबी लाइन को कम करने के लिए उठाया गया है। बताते हैं बैंक के बाहर लगने वाली लाइनों में बड़ी संख्या में नॉन गजटेड केन्द्रीय कर्मी खड़े हो रहे थे। इससे जहां मंत्रालय और सरकारी दफ्तर का कामकाज प्रभावित हो रहा था, वहीं अफसर पैसे की जरूरतों को देखते हुए सख्ती भी नहीं बरत पा रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, केन्द्र सरकार के कार्यालयों, मंत्रालयों तथा सरकारी भवनों में भी इसके चलते लाइन भी लंबी हो जा रही थी। मीडिया का भी ध्यान इस ओर कुछ ज्यादा था। लिहाजा केन्द्र सरकार ने निर्णय लेते हुए सभी नॉन गजटेड केन्द्रीय कर्मियों को 10 हजार रुपये नकद एडवांस में देने का सर्कुलर जारी कर दिया।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि इस निर्णय का तेजी से पालन हुआ है। इसी तरह से केन्द्र सरकार तथा एटीएम के बाहर लंबी लाइन से बचने के कई और उपाय करने जा रही है। माना जा रहा है कि सोमवार 21 नवंबर के बाद लंबी लाइनों पर काफी हद तक काबू पा लिया जाएगा।