{"_id":"5937397a4f1c1b831c9c8df6","slug":"government-starts-whatsapp-booking-for-new-lpg-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व्हाट्सऐप से भी बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब व्हाट्सऐप से भी बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Jun 2017 04:53 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले करीब सवा दो करोड़ परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस (एलपीजी) कनेक्शन उपलब्ध कराने के बाद अब नरेंद्र मोदी सरकार इनके लिए एलपीजी रिफिल की बुकिंग भी आसान करने वाली है। इसी के तहत सरकार अब व्हाट्सऐप से भी एलपीजी रिफिल सिलेंडर की बुकिंग सुविधा शुरू करेगी। इस योजना का पायलट परीक्षण शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब व्हाट्सऐप से एलपीजी रिफिल की बुकिंग सुविधा मिलेगी। इसी योजना के सिलसिले में पिछले दिनों ही एलपीजी कनेक्शन देने वाली सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ मंत्रालय के कुछ अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के आगरा का दौरा किया था। वहां से सकारात्मक फीडबैक मिलने के बाद इस पर आगे का काम चल रहा है।
विज्ञापन
बुकिंग व्हाट्सऐप ही क्यों?
अधिकारी से जब यह सवाल किया गया कि व्हाट्सऐप से ही रिफिल की बुकिंग क्यों? इस पर उन्होंने बताया कि इस समय इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) से रिफिल बुकिंग की सुविधा तो दी जा रही है लेकिन अभी तक सभी एलपीजी डीलरों को इससे जोड़ना संभव नहीं हुआ है। यही नहीं, इसमें अलग-अलग सेवा के लिए अलग-अलग नंबर दबाने को कहा जाता है, जिसमें ग्रामीण और कम पढ़े-लिखे लोग गलती कर जाते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की गई है लेकिन यहां भी सभी डीलर इस सेवा से नहीं जुड़े हैं। फोन से बुकिंग के लिए डीलर का नंबर तो रहता है लेकिन उस पर फोन नहीं उठाने या उचित रिस्पांस नहीं मिलने की शिकायत आम है।
गांव-गांव तक है व्हाट्सऐप की पहुंच
अधिकारी का कहना है कि अब स्मार्टफोन की पहुंच गांव-गांव में हो गई है और लगभग हर स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप डाउनलोडेड है। इसलिए यदि रिफिल बुकिंग की सुविधा इस पर शुरू की जाए तो कहीं भी दिक्कत नहीं होगी। लोगों को व्हाट्सऐप पर कैसे बुकिंग करनी है, यह बताना भी नहीं पड़ेगा क्योंकि उस पर ग्राहक संख्या लिख कर भेजनी होगी और रिफिल की बुकिंग हो जाएगी।