{"_id":"5977c0844f1c1b2f198b469e","slug":"government-sent-recommendation-to-35-judges-to-sc-collegium","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 न्यायाधीशों की सिफारिश सरकार ने एससी कोलेजियम के पास भेजी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
35 न्यायाधीशों की सिफारिश सरकार ने एससी कोलेजियम के पास भेजी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Jul 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : hindustantimes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने पांच उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 35 नामों को सर्वोच्च न्यायालय कोलेजियम को भेज दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मद्रास, कर्नाटक, केरल, झारखंड और गुजरात उच्च न्यायालय कोलेजियम ने इन नामों को केंद्र सरकार को भेजा था।
विज्ञापन
तय प्रक्रिया के अनुसार, उच्च न्यायालय अपनी सिफारिशों को केंद्रीय कानून मंत्रालय को भेजता है। इसके बाद मंत्रालय आईबी की सहायता से उन सभी नामों के बारे में छानबीन करता है और फिर संतुष्ट होने के बाद इसे सर्वोच्च न्यायालय कोलेजियम को भेज देता है।
विज्ञापन
इन 35 नामों में से अधिकतर अधीनस्थ न्यायपालिका के न्यायाधीश हैं और सर्वोच्च न्यायालय कोलेजियम से मंजूरी मिलने के बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बन जाएंगे। 1 जुलाई तक कानून मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इन पांच उच्च न्यायालयों में 97 न्यायाधीशों के पद संयुक्त रूप से खाली हैं।
विज्ञापन
र्तमान में देश के 24 उच्च न्यायालयों में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 665 है जबकि इनमें कुल न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 1079 है। पिछले साल उच्च न्यायालयों में बड़े स्तर पर 126 न्यायाधीशों की नियुुक्ति की गई थी।