फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government Seeks Detail About Cheap Low Quality Imports From China

चीन को आर्थिक मोर्चे से चोट पहुंचाने की तैयारी में भारत, सरकार ने मांगी चीनी सामानों की जानकारी

Sun, 21 Jun 2020 09:05 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 21 Jun 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Government Seeks Detail About Cheap Low Quality Imports From China
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- शी जिनपिंग (फाइल फोटो)

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीनी सैनिकों की धोखेबाजी के बाद भारत अब चीन को हर मोर्चे से जवाब देने की तैयारी में है। सैन्य और कूटनीतिक के साथ भारत आर्थिक रूप से भी चीन को करारा जवाब देने की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सरकार ने उद्योगों से विदेशों खासकर चीन से आने वाले सामान के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। इसका मकसद चीन से आने वाले सामानों का आयात रोकना और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार अब चीन से निर्भरता कम करने की कोशिश में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसको लेकर हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगों को चीन से आने वाले कुछ सामान और कच्चे माल के बारे में सुझाव देने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक इस सामान में कलाई घड़ी, दीवार घड़ी, ग्लास रॉड्स एवं ट्यूब्स, हेयर क्रीम, हेयर शैंपू, फेस पाउडर, आई एंड लिप मेक अप प्रीपेरेशंस, प्रिंटिंग इंक, पेंट्स और वार्निश तथा तंबाकू के कुछ उत्पाद शामिल हैं। अप्रैल 2019 से फरवरी 2020 के दौरान भारत ने चीन से 62.4 अरब डॉलर का आयात किया था, जबकि इस दौरान भारत का चीन को निर्यात महज 15.5 अरब डॉलर रहा था।


अन्य मांगे जाने वाले विवरणों में 2014-15 और 2018-19 के बीच आयात वृद्धि के आंकड़े, घरेलू सामानों की घरेलू कीमतें जो यहां बनाई गई हैं, घरेलू क्षमता, मुक्त व्यापार समझौतों के तहत आयात, और उल्टे शुल्क का मुद्दा यदि हो तो, शामिल हैं। भारत कई बार चीन के साथ व्यापार घाटे पर चिंता जाहिर कर चुका है। अप्रैल-फरवरी 2019-20 के दौरान यह करीब 47 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed