फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government scared from rahul gandhi sanjay raut target lok sabha speaker parliament membership restored

Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी से सरकार डर गई है', संजय राउत का तंज- 'क्या पीएचडी कर रहे हैं लोकसभा अध्यक्ष'

Sun, 06 Aug 2023 03:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Aug 2023 03:56 PM IST
सार

सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को जो दो साल की सजा दी तो 24 घंटे में लोकसभा अध्यक्ष ने बिना विलंब राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। संजय राउत ने कहा कि जितनी तत्परता से यह फैसला लिया गया, उसकी कोई जरूरत नहीं थी।

विज्ञापन
Government scared from rahul gandhi sanjay raut target lok sabha speaker parliament membership restored
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (उद्धव) नेता संजय राउत ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने में हो रही देरी पर सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत ने लोकसभा अध्यक्ष पर भी तंज कसा और कहा कि क्या वह इसके लिए पीएचडी कर रहे हैं? बता दें कि मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। इसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन


संजय राउत का तंज
संजय राउत ने कहा कि 'राहुल गांधी से सरकार डर गई है। सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को जो दो साल की सजा दी तो 24 घंटे में लोकसभा अध्यक्ष ने बिना विलंब राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। संजय राउत ने कहा कि जितनी तत्परता से यह फैसला लिया गया, उसकी कोई जरूरत नहीं थी, उन्हें घर से निकाल दिया गया। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है और सूरत कोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर कड़ी टिप्पणी की है।'
विज्ञापन


अब क्या पीएचडी कर रहे हैं लोकसभा अध्यक्ष
संजय राउत ने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए तीन दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक उनकी संसद सदस्यता को बहाल नहीं किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें फैसले को स्टडी करना पड़ेगा।' शिवसेना (उद्धव) नेता ने सवाल उठाते हुए पूछा कि 'सूरत कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कौन सी स्टडी की थी। अब क्या वो पीएचडी कर रहे हैं या डॉक्टरेट कर रहे हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A Alliance: इस शहर में होगी विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक, संजय राउत ने किया तारीखों का खुलासा

संजय राउत ने कहा कि सोमवार को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सभी दल मिलेंगे और बैठक करेंगे। उस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि अब विपक्षी गठबंधन INDIA की अगली बैठक मुंबई में होगी। उन्होंने बताया कि यह बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को होगी। इस बैठक की मेजबानी शिवसेना (उद्धव) प्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed