{"_id":"63a2587ac605df5f0147c2f5","slug":"government-says-three-youtube-channels-spreading-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Youtube Channels: फर्जी खबरों पर तीन यूट्यूब चैनलों को समन, सरकार ने कहा- लोगों को कर रहे गुमराह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Youtube Channels: फर्जी खबरों पर तीन यूट्यूब चैनलों को समन, सरकार ने कहा- लोगों को कर रहे गुमराह
Wed, 21 Dec 2022 06:21 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:21 AM IST
सार
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने जांच के बाद पाया कि ये यूट्यूब चैनल विभिन्न थंबनेल और न्यूज चैनलों व उनके एंकरों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
फर्जी खबरें (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्र सरकार ने मंगलवार को यूट्यूब के तीन चैनल न्यूज हेडलाइन्स, सरकारी अपडेट और आज तक लाइव को फर्जी खबरें चलाने के मामले में समन किया है। केंद्र ने आरोप लगाया कि ये चैनल लोगों को गुमराह करने के लिए फर्जी खबरें प्रसारित कर रहे हैं। इन पर खासतौर से पीएम नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट, सीजेआई और निर्वाचन आयोग से जुड़ी फर्जी खबरों को प्रसारित किया जा रहा है। सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में जमकर कुप्रचार भी हो रहा है।
विज्ञापन
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने जांच के बाद पाया कि ये यूट्यूब चैनल विभिन्न थंबनेल और न्यूज चैनलों व उनके एंकरों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इनकी मदद से वे फर्जी खबरों पर लोगों को उन पर भरोसा करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इनमें एक चैनल ने खबर चलाई कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।
विज्ञापन