{"_id":"592d23324f1c1b5163bdc22d","slug":"government-s-focus-on-top-50-stressed-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने पता लगाए टॉप 50 अकाउंट्स, इनमें फंसा है 5 लाख करोड़ का कर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने पता लगाए टॉप 50 अकाउंट्स, इनमें फंसा है 5 लाख करोड़ का कर्ज
amarujala.com- presented by: अकरम
Updated Tue, 30 May 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने ऐसे करीब 50 अकाउंट्स की पहचान की है, जिनमें बैंकों का 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज फंसा हुआ है। इन सभी अकाउंट्स पर सरकार की निगाह है।
विज्ञापन
इकनॉमिक टाइम्स ने कई अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यह 50 अकाउंट्स सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और कुछ मामलों में सतर्कता एजेंसियों की वॉच लिस्ट में हैं।
विज्ञापन
इस लिस्ट में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जिंदल ग्रुप और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, पुंज लॉयड, जेपी ग्रुप, लैंको, लैंको इंफ्राटेक, मोनेट इस्पात, एस्सार लिमिटेड और भूषण स्टील शामिल हैं।
विज्ञापन
बैंकों के करीब 50 अकाउंट्स में फंसे कर्जों का अनुमान लगभग 4-5 लाख करोड़ रुपये का है। यह कर्ज सरकारी बैंकों के कुल बेड लोन्स का लगभग 80-85% है।