{"_id":"67826648f3eb202c5b00ef0b","slug":"government-rn-ravi-unable-to-digest-tamil-nadu-growing-his-actions-are-childish-says-chief-minister-stalin-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'राज्यपाल तमिलनाडु का विकास पचा नहीं पा रहे', सीएम स्टालिन ने आरएन रवि की बातों को बताया बचकाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'राज्यपाल तमिलनाडु का विकास पचा नहीं पा रहे', सीएम स्टालिन ने आरएन रवि की बातों को बताया बचकाना
Sat, 11 Jan 2025 06:08 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:08 PM IST
सार
धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा को समाप्त समाप्त करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि ऐसा लगता है कि वे (राज्यपाल) योजनाबद्ध तरीके से नियमों का उल्लंघन करने से इच्छुक हैं।
विज्ञापन
एमके स्टालिन, आरएन रवि
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि राज्यपाल आरएन रवि इस बात को नहीं पचा पा रहे हैं कि राज्य विकास कर रहा है और विधानसभा में अभिभाषण नहीं देने संबंधी उनका फैसला बचकाना है। उन्होंने कहा कि रवि के राज्यपाल बनने के बाद पिछले कुछ वर्षों से राज्य विधानसभा में अजीब दृश्य देखने को मिल रहा है।
सीएम स्टालिन ने विधानसभा में कहा, "राज्यपाल विधानसभा में आते हैं, लेकिन सदन में अभिभाषण दिए बिना लौट जाते हैं। इसीलिए मैंने कहा था कि उनकी हरकतें बचकानी हैं।" उन्होंने आगे बताया कि संविधान के अनुच्छेद 176 के अनुसार राज्यपाल को सत्र की शुरुआत में विधानसभा में अपना अभिभाषण देना होता है। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा को समाप्त समाप्त करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा, "ऐसा लगता है कि वे (राज्यपाल) योजनाबद्ध तरीके से नियमों का उल्लंघन करने से इच्छुक हैं।" उन्होंने आगे कहा कि 2022 में राज्यपाल ने बिना किसी बदलाव के अपना अभिभाषण दिया। हालांकि, इसके तीन वर्षों में वह बेतुके कारणों का हवाला देते हुए अपना अभिभाषण देने से बचते रहें।