{"_id":"57724e7f4f1c1ba32c79afa1","slug":"government-reduces-prices-of-42-drugs-by-upto-15-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: टीबी-कैंसर का इलाज हुआ सस्ता, 42 दवाइयों के दाम 15% घटे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहत: टीबी-कैंसर का इलाज हुआ सस्ता, 42 दवाइयों के दाम 15% घटे
टीम डिजिटल/ टीम डिजिटल, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने टीबी, कैंसर, हृदय संबंधी बीमारी, अस्थमा तथा तनाव जैसी बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली 42 अनिवार्य दवाओं के दाम की अधिकतम सीमा तय कर दी, जिससे इन दवाओं के मूल्य 15 प्रतिशत तक कम हो गए।
दवा मूल्य नियामक राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक अधिसूचना में कहा है कि 45 जरुरी दवाओं के अधिकतम मूल्य को तय अथवा संशोधित किया गया है जिससे 45 दवाओं में से 42 दवाओं की कीमत में 15 प्रतिशत तक की कमी आई है। एनपीपीए ने यह भी साफ किया कि मूल्य सीमा का पालन नहीं करने वाले दवा विक्रेताओं को औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 के तहत अधिक वसूली गई राशि को ब्याज सहित जमा कराना होगा।

दवा कंपनियां 10 फीसदी से ज्यादा दाम नहीं बढ़ा सकती
एनपीपीए ने डीपीसीओ 12 दवाओं के खुदरा मूल्य भी तय किए हैं। साथ ही अधिसूचना में एनपीपीए ने कहा कि फोर फ्लूड्स के 32 अनुसूचित दवाओं के मूल्य को तय अथवा संशोधित किया है। इन दवाओं की कीमत में कंपनियों को साल में सिर्फ 10 फीसदी तक ही बढ़ोत्तरी करने की इजाजत होगी।
इससे पहले सरकार ने इसके पहले कैंसर, डायबिटीज, बैक्टीरिया इन्फेक्शन और ब्लड प्रेशर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 56 जरूरी दवाइयों की कीमत तय की थी। इनके दाम औसतन करीब 25 फीसदी तक कम किए गए थे। अब 42 अन्य दवाओं के दाम घटाने से मरीजों को और भी अधिक राहत मिल सकेगी।
Published by- Vikrant Singh