{"_id":"61fd924075529f4133242b8d","slug":"government-ready-to-make-strict-rules-for-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा- सोशल मीडिया के लिए कड़े नियम बनाने को सरकार तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा- सोशल मीडिया के लिए कड़े नियम बनाने को सरकार तैयार
Sat, 05 Feb 2022 02:23 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:23 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। मंत्रालय इस तरह से मामलों में सूचना मिलते ही कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
डॉ अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि सहमति बने तो सरकार सोशल मीडिया के लिए कड़े नियम बनाने को तैयार है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कड़े नियमों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। वैष्णव ने बुल्ली बाई ऐप का भी उदाहरण दिया और बताया कि किस तरह इस तरह के ऐप समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में बुल्ली बाई और सुल्ली डील द्वारा मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने का मामला सदन में उठाया था। इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। मंत्रालय इस तरह से मामलों में सूचना मिलते ही कार्रवाई करता है, ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन