फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government of Odisha approves 5 major industrial projects worth INR 1.46 Lakh Crore

ओडिशा: पांच बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी, 1.46 लाख करोड़ का निवेश, 26 हजार को मिलेगा रोजगार

Tue, 06 Jul 2021 09:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 06 Jul 2021 09:19 PM IST
सार

ओडिशा सरकार ने मंगलवार को पांच बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनसे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इन पर 1.46 लाख करोड़ का निवेश होगा।
 

विज्ञापन
Government of Odisha approves 5 major industrial projects worth INR 1.46 Lakh Crore
cm patnayak

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में बुधवार को राज्य की पांच बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन पर करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनसे राज्य में 26 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। मंगलवार आयोजित उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण की 26 वीं बैठक में परियोजनाओं को मंजूरी का निर्णय किया गया। 

विज्ञापन


ओडिशा देश का अग्रणी औद्योगिक राज्य बनकर उभर रहा है। मंगलवार को हुई प्राधिकरण की बैठक में जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनसे 26,959 लोगों को रोजगार मिलेगा। वित्त वर्ष 2020-21 में ओडिशा में 2.96 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ। कोरोना महामारी के बावजूद राज्य में इतनी बड़ी मात्रा में निवेश होना राज्य में निवेश क्षमताओं को दर्शाता है। मंगलवार को जिन पांच बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, उनमें कुल 1,46,172 करोड़ रुपये का निवेश होगा। ये परियोजनाएं मेटल क्षेत्र से जुड़ी हैं। 
विज्ञापन


इन परियोजनाओं को दी गई सैद्धांतिक मंजूरी
भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड:
कंपनी के एकीकृत इस्पात संयंत्र का पांच एमएमटीपीए से 15 एमएमटीपीए तक विस्तार होगा। 55,000 करोड़ रुपये का निवेश रेंगाली, जिला-संबलपुर में किया जाएगा। 10,000 से ज्यादा को मिलेगा रोजगार।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा स्टील लि.: कंपनी जाजपुर के कलिंग नगर में कच्चे इस्पात के उत्पादन की परियोजना लगाएगी। इस पर 47 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा। 4625 लोगों को रोजगार मिलेगा।
जिंदल स्टील एंड पावर लि. : कंपनी के 6 एमटीपीए के मौजूदा एकीकृत इस्पात संयंत्र की क्षमता बढ़ाकर 18.6 से 25.2 एमटीपीए तक करने का प्रस्ताव है। इस पर 24,652 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही जेएसपीएल की आंगुल इकाई में कुल निवेश एक लाख करोड़ से ज्यादा हो जाएगा। यह किसी एक स्थान पर लगा विश्व का सबसे बड़ा स्टील प्लांट होगा। 
रुंगटा माइंस लि: कंपनी ढेंकनाल जिले के झारबंध में स्थित अपने एकीकृत इस्पात संयंत्र की क्षमता 2.85 एमएमटीपीए से बढ़ाकर 7.55 एमएमटीपीए करेगी। इस पर 11 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा। इससे 6200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

रुंगटा माइंस लि.: कंपनी की एक अन्य परियोजना जो कि काराखंडेरा में है, उसकी क्षमता 0.53 एमएमटीपीए से बढ़ाकर 3 एमएमटीपीए की जाएगी। इस पर 7920 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे 5134 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed