{"_id":"5ecff9098ebc3e90ac7662e9","slug":"government-of-india-removes-restrictions-on-export-of-paracetamol-apis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने तत्काल प्रभाव से पैरासिटामोल एपीआई के निर्यात से प्रतिबंध हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने तत्काल प्रभाव से पैरासिटामोल एपीआई के निर्यात से प्रतिबंध हटाया
Thu, 28 May 2020 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 28 May 2020 11:17 PM IST
सार
- सरकार ने 17 अप्रैल को पैरासिटामोल के फार्मूलेशंस के निर्यात पर लगे अंकुश को हटा दिया था।
- भारत ने पिछले दो माह में 120 से अधिक देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और पैरासिटामोल की आपूर्ति की है।
- पैरासिटामोल का इस्तेमाल दर्द निवारक और बुखार के लिए होता है।
विज्ञापन
पैरासिटामोल
- फोटो : social media
विस्तार
सरकार ने गुरुवार को पैरासिटामोल एपीआई (एक्टिव फार्मा इन्ग्रीडिएंट) के निर्यात से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की।
विज्ञापन
कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए पैरासिटामोल और इसके फार्मूलेशंस के निर्यात पर अंकुश लगा दिया था। इससे पहले 17 अप्रैल को सरकार ने पैरासिटामोल के फार्मूलेशंस के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था।
अब विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने पैरासिटामोल एपीआई के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया है। एपीआई दवा में मौजूद सक्रिय अवयव होता है। डीजीएफटी की अधिसूचना में कहा गया है कि तीन मार्च की अधिसूचना को संशोधित कर पैरासिटामोल एपीआई के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
पैरासिटामोल का इस्तेमाल दर्द निवारक और बुखार के लिए होता है। भारत ने पिछले दो माह में 120 से अधिक देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और पैरासिटामोल की आपूर्ति की है। कोविड19 महामारी के बाद इन दवाओं की मांग बढ गई है।
विज्ञापन