फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Government of India has done many things for the disabled', PM Modi shares thoughts on Disabled Day

PM Modi: 'भारत सरकार ने दिव्यांगों के उत्थान के लिए कई काम किए', दिव्यांग दिवस पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

Tue, 03 Dec 2024 08:37 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 03 Dec 2024 08:37 PM IST
सार

पीएम ने लिखा कि सरकार ने विकलांग की जगह दिव्यांग शब्द को लोकप्रिय बनाया। यह केवल शब्द का परिवर्तन नहीं था। इससे दिव्यांगों को नई गरिमा मिली और समाज में उनके योगदान को स्वीकार किया गया। सरकार ने दिव्यांगों के जीवन को आसान, सरल और आत्म-गौरव से भरा बनाने की भावना के साथ विकलांग व्यक्ति अधिनियम लागू किया। इसके तहत कवर की जाने वाली श्रेणियों को सात से बढ़ाकर 21 कर दिया।

विज्ञापन
'Government of India has done many things for the disabled', PM Modi shares thoughts on Disabled Day
दिव्यांग बच्चे से बात करते पीएम मोदी। - फोटो : narendramodi.in

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों के महत्व और उनके संघर्ष को याद करते हुए लेख लिखा। प्रधानमंत्री ने अपने पोर्टल पर साझा किए लेख में लिखा कि भारत सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों के उत्थान के लिए कई काम किए हैं। जबकि पिछली सरकारों की नीतियों ने दिव्यांगों को हमेशा दबाया है। 

विज्ञापन


पीएम ने लिखा कि सरकार ने विकलांग की जगह दिव्यांग शब्द को लोकप्रिय बनाया। यह केवल शब्द का परिवर्तन नहीं था। इससे दिव्यांगों को नई गरिमा मिली और समाज में उनके योगदान को स्वीकार किया गया। सरकार ने दिव्यांगों के जीवन को आसान, सरल और आत्म-गौरव से भरा बनाने की भावना के साथ विकलांग व्यक्ति अधिनियम लागू किया। इसके तहत कवर की जाने वाली श्रेणियों को सात से बढ़ाकर 21 कर दिया। इसमें तेजाबी हमले के पीड़ितों को भी जोड़ा गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन और महाकाव्यों में दिव्यांगों लिए सम्मान भरा हुआ है। सरकार ने दिव्यांगों की प्रगति के लिए कई नीतियां और उपाय तैयार करने के लिए संविधान से प्रेरणा ली है। सरकार का मूल सिद्धांत है कि दिव्यांग भाई और बहनों का जीवन सरल, सहज और आत्म-गौरव से भरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में दिव्यांगों की कल्याण निधि में तीन गुना वृद्धि हुई है। इन फैसलों से साफ है कि सरकार संवेदनशील, समावेशी और सभी के विकास के लिए है। सार्वजनिक जीवन में आने के बाद से मैंने हमेशा दिव्यांगों के जीवन को आसान बनाने के लिए काम किया है। मैंने प्रधानमंत्री बनने के बाद इसे राष्ट्र का संकल्प बना लिया।

पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर पीएम ने कहा कि उन्होंने देश को सम्मान दिलाया। उनकी सफलता उनकी ऊर्जा का प्रतीक है। सरकार ने दिव्यांगों को विभिन्न कौशल से जोड़ा है। यह प्रशिक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसने आत्मविश्वास को बढ़ाया है। इसने उन्हें रोजगार की तलाश करने की आंतरिक शक्ति दी है। इसके अलावा दिव्यांगों के प्रति समाज की मानसिकता में भी बदलाव आया है। 


पीएम ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि जब हम 2047 में स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएंगे, तो हमारे दिव्यांगों को पूरी दुनिया में प्रेरणा स्रोत के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने लोगों से एक ऐसा समाज बनाने का आह्वान किया, जहां कोई सपना और लक्ष्य असंभव न हो। तभी एक समावेशी और विकसित भारत बन सकेगा और इसमें दिव्यांगों  बड़ी भूमिका होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed