{"_id":"59d39dbb4f1c1b78548b575c","slug":"government-of-india-cut-excise-duty-on-petrol-and-diesel-by-rs-2-per-liter","type":"story","status":"publish","title_hn":" सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, 2 रुपये सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, 2 रुपये सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 04 Oct 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू बाजार में पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से केंद्र सरकार ने बेसिक एक्साइज ड्यूटी में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का फैसला किया है। नई दरें चार अक्तूबर, 2017 से लागू होंगी और ब्रांडेड तथा गैर ब्रांडेड दोनों ही उत्पादों के लिए होगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फैसले से सरकार को करीब 26,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना होगा। चूंकि यह चार अक्तूबर से लागू हो रहा है, इसलिए सरकार को 13,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार ने बहुत दिनों के बाद एक्साइज ड्यूटी कम की है, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पेट्रोल व डीजल की कीमत भी कम हो सकती है। सरकार के इस फैसले से आम जनता के साथ-साथ तेल कंपनियों को भी राहत पहुंचेगी।
विज्ञापन
देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला जारी है। जहां डीजल 62 के पार चला गया है, वहीं पेट्रोल की भी कीमत 80 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। पूरे देश में पेट्रोल व डीजल की सबसे ज्यादा कीमत मुंबई में हैं।Govt of India has reduced Basic Excise Duty rate on Petrol&Diesel [both branded& unbranded] by Rs 2 per litre w.e.f. Oct 4: Finance Ministry
— ANI (@ANI) October 3, 2017