फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government notifies 8-fold increase in compensation to Rs 2 lakh for death in hit-and-run case news and updates

हिट एंड रन केस: जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए आठ गुना बढ़ाई गई मुआवजे की राशि, जानें क्या है सरकार का फैसला?

Sun, 27 Feb 2022 08:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 27 Feb 2022 08:10 PM IST
सार

मंत्रालय ने गत 25 फरवरी को जारी इस अधिसूचना में कहा कि योजना का नाम ‘हिट ऐंड रन मोटर दुर्घटना योजना के पीड़ितों को मुआवजा, 2022’ होगा और यह एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी। 

विज्ञापन
Government notifies 8-fold increase in compensation to Rs 2 lakh for death in hit-and-run case news and updates
हिट एंड रन केस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने हिट एंड रन मामले में पीड़ित की मौत होने पर उसके परिजनों को दिए जाने वाले मुआवजे की रकम को आठ गुना बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही एक अप्रैल से हिट एंड रन में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक अधिसूचना के मुताबिक, ऐसे मामलों में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दी जाने वाली मुआवजा राशि भी चार गुना बढ़ाया गया है। अब एक अप्रैल से मुआवजा राशि बढ़ाकर 50,000 रुपये मिलेगी।
विज्ञापन


मंत्रालय ने गत 25 फरवरी को जारी इस अधिसूचना में कहा कि योजना का नाम ‘हिट ऐंड रन मोटर दुर्घटना योजना के पीड़ितों को मुआवजा, 2022’ होगा और यह एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी। मंत्रालय ने मसौदा योजना 2 अगस्त 2021 को अधिसूचित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘हिट एंड रन दुर्घटना के पीड़ितों के लिए मुआवजा संबंधी इस योजना का उद्देश्य मुआवजा राशि बढ़ाना है। यह योजना क्षतिपूर्ति योजना, 1989 का स्थान लेगी।’’ गौरतलब है कि सरकार पहले हिट एंड रन दुर्घटना में मारे गए पीड़ितों के परिजनों को महज 25 हजार रुपये का मुआवजा देती थी, जबकि दुर्घटना का शिकार होने वालों को 12,500 रुपये ही मुआवजे के तौर पर मिलता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed