फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government not giving permission for Rahul's rally in Shivaji Park

शिवाजी पार्क में राहुल की रैली के लिए सरकार नहीं दे रही अनुमति

Sat, 23 Feb 2019 04:21 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
Government not giving permission for Rahul's rally in Shivaji Park
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को रैली करने की अनुमति नहीं मिल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने आरोप लगाते हुए कहा कि अन्य सभी पार्टियों को शिवाजी पार्क में रैली के लिए अनुमति दी जा रही है पर कांग्रेस अध्यक्ष की जनसभा के लिए अनुमति नहीं दी जा रही है। इसलिए अब राहुल की जनसभा बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स के एमएमआरडीए ग्राउंड में होगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण ने फडणवीस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुंबई रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस ने कमर कस ली है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौहाण ने  बीकेसी पहुंच कर रैली स्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन


मनसे से किसी हाल में नहीं हो सकता गठबंधन

अशोक चव्हाण ने  फिर दुहराया है कि उनकी सहयोगी एनसीपी भले ही महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) से गठबंधन चाहती हो पर हमारी विचारधारा राज ठाकरे से मेल नहीं खाती। इसलिए हमारा उनके साथ कोई समझौता नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed