फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government is serious on growing  money in jan dhan  accounts

जन-धन खातों में पैसे बढ़ने पर सरकार की सतर्क निगाहें 

Sun, 13 Nov 2016 04:11 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
  Government is serious on growing  money in jan dhan  accounts
मोदी

तीन दिन पहले 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने के बाद सरकार जीरोे बैलेंस वाले जन-धन खातों में अचानक आई नकदी की बाढ़ से सतर्क हो गई है और इस पर कड़ी निगाह रखे हुए है। पुराने नोटों को बंद करने की स्कीम के ऐलान के बाद दो दिनों के भीतर ही बैंकिंग सिस्टम में दो लाख करोड़ रुपये आ गए हैं। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि  कानून प्रवर्तन एजेंसियां गैरकानूनी ढंग से 500 और 1000 के नोट बदलने वालों पर कड़ी निगरानी रख रही है। जो लोग अपना काला धन सोना-चांदी खरीदने में लगा रहे हैं उन पर भी निगाह है। जेटली ने कहा कि हमें इस बात की कुछ शिकायतें मिली हैं कि जन-धन खातों में अचानक पैसे बढ़ गए हैं। इसका मतलब इनका दुरुपयोग हो रहा है। यही वजह है कि सरकार ने एक दिन में पैसा जमा करने की सीमा तय कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस संबंध में कोई गलत काम हो रहा है तो संबंधित विभाग उसे तुरंत रोकने के कदम उठाएगा।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि सरकार का इस बात पर पूरा ध्यान है कि पुराने नोटों के बदले नए नोट जारी कर दिए जाएं। लोगों को नोटों को बदलने में कोई दिक्कत न हो। आम लोगों के पास नोटों की उपलब्धता ठीक रहे। लिहाजा हालात पर प्रवर्तन निदेशालय और राजस्व विभाग की पूरी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 और 1000 रुपये के नोटों को गैरकानूनी ढंग बदलने वालों के खिलाफ सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया। जेटली ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय 67 विदेशी मुद्रा डीलरों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। केंद्रीय उत्पाद शुल्क इंटेलिजेंस महानिदेशालय विभिन्न शहरों के प्रमुख ज्वैलरों और सोना-चांदी कारोबारियों पर नजर रखे हुए है।  जेटली ने कहा कि भारत में अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्लास्टिक करेंसी इस्तेमाल करने की ओर  बढ़ना चाहिए। लोग ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन करें। इससे अर्थव्यवस्था और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed