फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government is not happy on meeting of CBI Director with Arun Shauri and Prashant Bhooshan

सीबीआई निदेशक की अरुण शौरी व प्रशांत भूषण से मुलाकात पर सरकार नाखुश

Wed, 10 Oct 2018 05:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Oct 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
government is not happy on meeting of CBI Director with Arun Shauri and Prashant Bhooshan

केंद्र सरकार को सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा का पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी और वकील प्रशांत भूषण से मिलना रास नहीं आ रहा है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रमुख का राजनेताओं से मुलाकात करना बहुत ही ‘असामान्य’ है।

विज्ञापन


मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शौरी और प्रशांत भूषण ने राफेल विमान सौदे में कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मालूम हो कि पिछले सप्ताह शौरी और भूषण ने सीबीआई निदेशक से मुलाकात कर उन्हें दस्तावेज सौंपते हुए राफेल विमान सौदे और ऑफसेट कांट्रैक्ट में कथित भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की थी। 
विज्ञापन

 

सरकारी अधिकारी ने मुलाकात को बताया बेहद असामान्य

सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘यह शायद पहली बार है कि सीबीआई निदेशक ने अपने कार्यालय में राजनेताओं से मुलाकात की है। ऐसी मुलाकात बहुत ही असामान्य है।’ इस बात से साफ है कि सरकार इस मुलाकात से खुश नहीं है। अपनी बात पर जोर देते हुए अधिकारी ने दावा किया कि सामान्य परिस्थितियों में जब कोई नेता सीबीआई प्रमुख से मुलाकात के लिए समय मांगते हैं तो उन्हें एजेंसी मुख्यालय के स्वागत कक्ष में शिकायतें या अन्य दस्तावेज सौंपने की सलाह दी जाती है। 

अधिकारी ने ब्यौरा दिए बिना यह भी कहा कि कुछ सरकारी अधिकारी ‘उपद्रवी’ हो गए हैं और वे आपस में तीखी तकरार कर रहे हैं। यदि इस तरह की लड़ाई जारी रहती है तो संबंधित संगठनों को नुकसान होगा। सीबीआई निदेशक का कार्यकाल अगले साल जनवरी तक है और वह एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के साथ विवाद में उलझे हुए हैं। दोनों पक्ष सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। संगठन के 77 साल के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं सुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed