फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Government is in touch with 17 Indians injured in the fire', Foreign Ministry said - condition of all is stab

Kuwait Fire: ‘अग्निकांड में घायल 17 भारतीयों के संपर्क में है सरकार’, विदेश मंत्रालय ने कहा- सभी की हालत स्थिर

Sat, 22 Jun 2024 12:40 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Jun 2024 12:40 AM IST
सार

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि सरकार कुवैत अग्निकांड में घायल 17 भारतीय लोगों के संपर्क हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
'Government is in touch with 17 Indians injured in the fire', Foreign Ministry said - condition of all is stab
कुवैत की इमारत में लगी आग के बाद का मंजर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कुवैत में भीषण आग में 50 लोगों की मौत के एक सप्ताह से अधिक समय बाद विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 17 घायल भारतीय अभी भी वहां के अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी की हालत स्थिर है।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारतीय दूतावास घायलों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों, मरीजों और उनके रिश्तेदारों के संपर्क में है। कुवैती सरकार की ओर से अमीर ने आग की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे के रूप में 15,000 अमेरिकी डॉलर की घोषणा की है। उन्होंने कहा, कंपनी ने मरने वाले लोगों के परिजनों को 8 लाख रुपये का भुगतान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 13 जून को मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायल लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


अग्निकांड में 46 भारतीयों की हुई थी मौत

स इमारत में 196 प्रवासी कामगार रहते थे और त्रासदी में मरने वाले 46 भारतीयों में 24 केरल के निवासी थे। कुवैत की सरकार ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed