फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government Inquiry Concludes, Scorpene Submarine Leak Not From India

लीक नहीं, चोरी हुआ था स्कॉर्पीन सबमरीन का डेटा

Thu, 25 Aug 2016 08:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Government Inquiry Concludes, Scorpene Submarine Leak Not From India
- फोटो : file photo

मुंबई में तैयार की जा रही स्कॉर्पीन सबमरीन के डेटा लीक मामले में अब एक नया मोड़ आया है। फांस के सूत्रों ने बताया है कि सबमरीन का डेटा लीक नहीं, बल्कि चोरी हुआ था। सूत्रों की मानें तो जो डेटा चोरी हुआ था वो किसी के मतलब का नहीं है, उसमें महज ऑपरेशनल जानकारियां थीं। डेटा को भारत में काम कर रहे एक कर्मचारी ने चोरी किया था, उसे बाद में नौकरी से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन


पहले खबर आई थी कि करीब 22 बजार पेज का सबमरीन का डेटा भारत से लीक हुआ। भारत सरकार और फ्रांस ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। चौबीस घंटे के भीतर भारत में जांच का निष्कर्ष भी आ गया। भारत सरकार ने जांच के आधार पर बताया कि डेटा भारत से लीक नहीं हुआ था।
विज्ञापन


भारत फ्रांस के कॉन्ट्रेक्टर डीसीएनएस की मदद से करीब 24 करोड़ रुपए खर्च कर 6  स्कॉर्पीन सबमरीन तैयार कर रहा है। सबमरीन के डेटा की लीक होने की खबर ऑस्ट्रेलिया के अखबार 'द ऑस्ट्रेलियन' में प्रकाशित हुई थी। अखबार ने दावा किया था कि भारत में बनाई जा रही सबमरीन का डेटा भारत से लीक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के पास 90, पाकिस्तान के पास 5, भारत के पास कितनी सबमरीन?

Government Inquiry Concludes, Scorpene Submarine Leak Not From India

ऑस्ट्रेलियाई अखबार की खबर ने इसलिए और जोर पकड़ा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया भी फ्रांस के कॉन्ट्रेक्टर डीसीएनएस की मदद से सबमरीन तैयार कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया ऐसी 12 सबमरीन बना रहा है, जिनकी तकनीकी भारत में बनने वाली सबमरीन जैसी ही है।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मीडिया को बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी गई थी। बता दें कि पर्रिकर ने लीक हुए डेटा के जांच के आदेश देने से पहले ही यह दावा किया था कि सबमरीन का डेटा भारत से लीक नहीं हुआ है। 

पर्रिकर के अलावा नेवी की तरफ से भी यही कहा गया था कि डेटा विदेश में लीक हुआ लगता है। बता दें कि भारत में बनाई जा रही 6 स्कॉर्पीन सबमरीन में से एक का मई में ट्रायल हो चुका है। 

कॉन्ट्रेक्टर डीसीएनएस भारत के अलावा मलेशिया, चिली और ऑस्ट्रेलिया के लिए नई जनरेशन की सबमरीन बना रहा है। स्कॉर्पीन दुनिया की सबसे ज्यादा सेंसेटिव, सुरक्षित और ताकतवर  सबमरीन बताई जाती है।

भारत के 30 और सबमरीन की जरूरत

Government Inquiry Concludes, Scorpene Submarine Leak Not From India

अगले 20 साल में भारत में ऐसी 6 सबमरीन नौसेना में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। कलवरी सबमरीन इसी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। 

अपने तरह की इस खास सबमरीन का डेटा लीक होने से सबसे ज्यादा नुकसान यह है कि पड़ोसी चीन और पाकिस्तान भी इसकी खूबियां जान जाएंगे।

लीक हुए डेटा से पता चलता है कि सबमरीन के क्रू मेंबर्स आपस में खुलकर बात कर सकते हैं। उनकी बातचीत को ट्रेस नहीं किया जा सकता।

स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन राडार की पकड़ में आए बिना मूवमेंट कर सकने में सक्षम होंगी।

फिलहाल भारत के पास 13 सबमरीन हैं। 30 और सबमरीन की जरूरत है। पड़ोंसियों की बात करें तो चीन के पास 90 और पाकिस्तान के पास 5 सबमरीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed