फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government increases operation capacity of Airlines for domestic flights here is all you need to know in Hindi

केंद्र का फैसला: कोविड से पहले के मुकाबले अधिकतम 72.5 फीसदी उड़ानों का परिचालन कर सकेंगी एयरलाइंस

Thu, 12 Aug 2021 11:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Aug 2021 11:19 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों में अब धीरे-धीरे और राहत दी जा रही है। गुरुवार को एयरलाइंस के लिए घरेलू उड़ानों के परिचालन की क्षमता में थोड़ा और इजाफा किया गया।

विज्ञापन
Government increases operation capacity of Airlines for domestic flights here is all you need to know in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को एयरलाइंस के लिए घरेलू उड़ानों के परिचालन की क्षमता में बढ़त करने का एलान किया। मंत्रालय ने कहा कि अब एयरलाइंस कोरोना वायरस महामारी से पहले के मुकाबले 72.5 फीसदी घरेलू उड़ानों का परिचालन कर सकेंगी। बता दें कि अभी तक यह सीमा 65 फीसदी थी।

विज्ञापन


मंत्रालय के पूर्व में जारी आदेश के अनुसार एयरलाइंस पांच जुलाई से कोविड पूर्व की क्षमता के मुकाबले 65 फीसदी घरेलू उड़ानों का परिचालन कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि एक जून से पांच जुलाई के बीच यह सीमा 50 फीसदी थी। गुरुवार को मंत्रालय ने इस संबंध में नया आदेश जारी करते हुए यह घोषणा की।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि अग्रिम आदेश जारी होने तक एयरलाइंस को इसी के अनुसार उड़ानों का परिचालन करना होगा। पिछले साल 25 मई को जब दो महीने की रोक के बाद निर्धारित घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू हुई थीं, तो पूर्व-कोविड सेवाओं से 33 फीसदी उड़ानों के संचालन की ही अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के मामले कम होने के साथ ही इस सीमा को दिसंबर में बढ़ाकर 80 फीसदी कर दिया गया था। यह सीमा एक जून तक लागू रही थी। लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर का असर बढ़ने और यात्रियों की संख्या में कमी आने के चलते 28 मई को सरकार ने इस सीमा को 50 फीसदी करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed