फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government has taken series of futuristic decisions relating to space sector says PM Modi

National Space Day: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमने भविष्य से जुड़े फैसले लिए

Fri, 23 Aug 2024 10:59 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 23 Aug 2024 10:59 AM IST
सार

पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भारत के चंद्र मिशन को सफल बनाने में चार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (सीपीएसई) के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अपने मंत्रालय के तहत सीपीएसई ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Government has taken series of futuristic decisions relating to space sector says PM Modi
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी। इस खास मौके पर उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई भविष्य से जुड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार और भी अहम कदम उठाएगी। पीएम मोदी ने पिछले साल ही राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को बधाई दी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की सभी को शुभकामनाएं। हम अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को गर्व से याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सराहना करने का भी दिन है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई भविष्य से जुड़े फैसले लिए हैं।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों ने इसरो की सफलता को याद किया
पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भारत के चंद्र मिशन को सफल बनाने में चार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (सीपीएसई) के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अपने मंत्रालय के तहत सीपीएसई ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक्स पर लिखा, "एमएचआई के तहत चार सीपीएसई - इंस्ट्रुमेंटेशन लिमिटेड (आईएल), एफसीआरआई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), और हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) ने आवश्यक उत्पादों की आपूर्ति की जो चंद्रयान -3 की सफलता के अभिन्न अंग थे।" उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के समर्पण और कड़ी मेहनत का एक प्रमाण है।


राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, डॉ. मनसुख मांडविया और नितिन गडकरी ने खुशी व्यक्त की। हरदीप सिंह पुरी ने पोस्ट करते हुए कहा, "हम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर इसरो की यात्रा का जश्न मना रहे हैं। बैलगाड़ी से रॉकेट उपकरण को ले जाने से लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग तक, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने नई ऊंचाई हासिल की।" बता दें कि इसी दिन एक साल पहले चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। पीएम मोदी ने इस लैंडिंग साइट का नाम शिव शक्ति प्वाइंट रखा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed