{"_id":"598103b14f1c1bef358b45c8","slug":"government-has-said-clearly-gas-subsidies-only-for-poor-people-not-rich","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने साफ कहा, संपन्नों को नहीं गरीबों को मिलेगी गैस सब्सिडी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने साफ कहा, संपन्नों को नहीं गरीबों को मिलेगी गैस सब्सिडी
अमर उजाला/ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Gas Subsidy
केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि संपन्न लोगों को रसोई गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी। हालांकि वह गरीबों को सब्सिडी दिए जाने के लिए वचनबद्ध है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मोदी सरकार से पहले करीब 14 करोड़ लोगों के पास गैस कनेक्शन थे। अब इनकी संख्या 21 करोड़ के करीब हो गई है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, सरकार ने रियायती सिलेंडर के दाम हर महीने 4 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें 5 फीसदी जीएसटी भी जुड़ेगा। उधर, गैस सब्सिडी समाप्त किए जाने को लेकर मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे और वेल में आने से सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष का आरोप था कि मोदी सरकार गरीब विरोधी है। देश में बड़ी संख्या में संपन्न लोगों ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ दी है। कच्चे तेल की कीमतें काफी कम हैं फिर भी सरकार सब्सिडी समाप्त करने जा रही है।