फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government has approved the standard environmental clearance requirements for 25 sectors

इस्पात, सीमेंट, तेल समते 25 क्षेत्रों में नई परियोजना के लिए सरकार ने लगाई शर्तें

Thu, 23 Aug 2018 03:50 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Government has approved the standard environmental clearance requirements for 25 sectors
पर्यावरण (प्रतीकात्मक चित्र)
सरकार ने लोहा, इस्पात, सीमेंट, कोयला, पेट्रोलियम रिफाइनरी उद्योग समेत 25 क्षेत्रों में मौजूदा परियोजनाओं के विस्तार या नई परियोजना के लिये पर्यावरण मंजूरी को लेकर मानक शर्तें लगायी है। 
विज्ञापन


सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) परियोजनाओं का आकलन करती है और अपनी सिफारिशें देती है। उन सिफारिशों के आधार पर पर्यावरण मंत्रालय अंतिम हरित मंजूरी प्रदान करता है। 
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘विभिन्न परियोजनाओं एवं क्षेत्रों के संदर्भ में निर्धारित नियम एवं शर्तों को लेकर एकरूपता लाने को लेकर, मंत्रालय ने 25 क्षेत्रों के लिये मानक शर्तें तैयार की हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये 25 क्षेत्र लोहा, इस्पात, सीमेंट, कोयला, पेट्रोलियम रिफाइनरी उद्योग, कागज एवं लुगदी उद्योग, पनबिजली परियोजनाएं इत्यादि हैं।

मानक पर्यावरण शर्तों के बारे में विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति को परियोजना के आकलन के समय विचार करना होगा। जरूरी जांच पड़ताल के बाद ईएसी परियोजना की जरूरत के अनुसार शर्तों में संशोधन कर सकता है, उसे हटा सकता है और अन्य शर्तें जोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed