फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government give a answere on PM Modi's photo on Khadi and Village Industries Commission calendar

खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर विवाद पर सरकार का जवाब

Fri, 13 Jan 2017 11:07 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
government give a answere on PM Modi's photo on Khadi and Village Industries Commission calendar
खादी और ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) की डायरी और कैलेंडर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री मोदी की फोटो होने पर केंद्र सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि यह विवाद आधारहीन और अनावश्यक है। इस पूरे विवाद पर प्रधानमंत्री ऑफिस (पीएमओ) ने कहा कि ये एक अनावश्यक विवाद है।
विज्ञापन


इससे पहले 1996, 2002, 2005, 2011, 2012, 2013 और 2016 में भी खादी और ग्राम उद्योग आयोग की डायरी और कैलेंडर में महात्मा गांधी की फोटो नहीं थी। पीएमओ ऑफिस ने कहा कि केवीआईसी का ऐसा कोई भी नियम नहीं है कि डायरी या कैलेंडर पर गांधी जी की फोटो ही होनी जरूरी है।
विज्ञापन


सरकार ने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि गांधी जी की फोटो नहीं दिखी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, इसलिए खादी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी की फोटो को कैलेंडर में लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केवीआईसी के कर्मचारियों ने जताया विरोध

government give a answere on PM Modi's photo on Khadi and Village Industries Commission calendar
गुरुवार को केवीआईसी के कर्मचारियों ने देखा कि डायरी और कैलेंडर पर पीएम मोदी की तस्वीर है, तो उन्होंने इसका विरोध किया। फोटो में मोदी, महात्मा गांधी की तरह बैठकर बड़ा चरखा चला रहे हैं। केवीआईसी कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए सरकार से सवाल किया है कि राष्ट्रपिता की फोटो को डायरी और कैलेंडर से क्यों हटाया गया और मोदी की तस्वीर क्यों लगाई गई?

आपको बता दें कि केवीआईसी चार महीने के लिए खादी उत्पादों पर छूट रखता है। ये छूट 2 अक्टूबर से 30 जनवरी तक होती है। इस दौरान केवीआईसी गांधी के नाम पर डायरी और कैलेंडर निकालता है, जिस पर गांधी जी की फोटो होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed