फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government Formation in Maharashtra: PM narendra Modi praised NCP in Parliament

महाराष्ट्र संकट के बीच पीएम मोदी ने संसद में की एनसीपी की तारीफ, लगने लगे कयास

Mon, 18 Nov 2019 06:03 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 18 Nov 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Government Formation in Maharashtra: PM narendra Modi praised NCP in Parliament
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अबतक तस्वीर साफ नहीं हुई है। भाजपा से छिटकी शिवसेना का कांग्रेस और एनसीपी के साथ अबतक तालमेल नहीं बैठ पाया है। वहीं दूसरी ओर एनडीए के कुछे नेताओं को शिवसेना के वापस लौट आने की उम्मीद है। इस बीच संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की तारीफ कर कयासों को बढ़ा दिया।

विज्ञापन


संसद में पीएम मोदी ने बीजू जनता दल के साथ ही एनसीपी की तारीफ करते हुए कहा कि जनता का दिल जीतना इन दोनों पार्टियों से सीखना चाहिए। उन्होंने सदन में चर्चा के दौरान इन दोनों पार्टी के सांसदों के 'वेल' में नहीं आने को लेकर तारीफ की। सदन में 'वेल' सभापति के आसन के सामने का एक विशेष हिस्सा होता है, जहां अक्सर विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के नेता खड़े हो जाते हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि एनसीपी और बीजद दो दल ऐसे हैं जिन्होंने खुद में यह अनुशासन तय किया है कि विरोध में वेल में नहीं जाएंगे। ऐसा करने से न तो हमारी राजनीति में कमी आई और न ही एनसीपी की। पीएम ने कहा कि तमाम पार्टियों जिसमें भाजपा भी शामिल है, बीजद और एनसीपी से सीखना चाहिए कि वेल में न जाकर भी जनता का दिल जीता जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि इन दोनों पार्टियों के सांसद हाउस के वेल में नहीं जाते हैं, यह उनका अनुशासन है। वह अपनी बात को बहुत प्रभावी ढंग से रखते हैं। वेल में न जाने के बावजूद उनका राजनीतिक विकास बढ़ा है।

पीएम मोदी द्वारा एनसीपी की तारीफ के बाद नए कयास लगने लगे हैं। महत्वपूर्ण बात ये भी है कि शरद पवार ने अबतक सरकार गठन पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पवार ने अपने बयान में साफ कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन पर भाजपा और शिवसेना को फैसला करना है। 

दिल्ली में सोनिया गांधी के साथ बैठक करने पहुंचे शरद पवार ने कहा कि भाजपा-शिवसेना से पूछा जाना चाहिए कि महाराष्ट्र में सरकार कैसे बनेगी। हमने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था इसलिए आज बैठक की।

सोनिया गांधी के साथ करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के हालात पर हमारी बातचीत हुई है। इस दौरान ए के एंटनी भी मौजूद थे। कांग्रेस-एनसीपी के नेता हालात का जायजा लेंगे। दोनों पार्टियों के नेताओं की राय ली जाएगी। आगे की रणनीति पर चर्चा जारी है। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 

एनसीपी कोर कमिटी की बैठक में भी नहीं सामने आ सकी थी सरकार गठन की तस्वीर

Government Formation in Maharashtra: PM narendra Modi praised NCP in Parliament
NCP Chief Sharad Pawar - फोटो : ANI

शरद पवार ने रविवार को अपने पुणे स्थित आवास पर कोर कमिटी की बैठक की थी। बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा था कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म होना चाहिए और वैकल्पिक सरकार का गठन होना चाहिए। हालांकि उन्होंने अंतिम निर्णय के लिए सोनिया गांधी और शरद पवार की बैठक की ओर इशारा किया था। रविवार को ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी कहा था कि सोमवार को तय होगा- हम शिवसेना के साथ जाएंगे या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed