फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government denies charges of interference in udta punjab

उड़ता पंजाब पर सरकार ने हस्तक्षेप के आरोपों से किया किनारा

Wed, 08 Jun 2016 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
government denies charges of interference in udta punjab
पंजाब के वास्तविक हालात पर बनी फिल्म उड़ता पंजाब पर जारी विवाद के बीच भाजपा ने कहा है कि पंजाब में सबकुछ ठीक है। केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्र प्रभार राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा है कि अकाली-भाजपा की गठबंधन सरकार सूबे में बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उड़ता पंजाब फिल्म मामले पर केंद्र सरकार का बचाव करते हुए रूढ़ी ने कहा कि सेंसर बोर्ड अपने नियम कायदों से चलता है। सरकार का इसमें हस्तक्षेप नहीं है। फिल्म के प्रोडयूसर अनुराग कश्यप पर आम आदमी पार्टी के मदद से फिल्म बनाने के आरोपों पर भाजपा नेता ने कहा है कि आप को विवादों की राजनीति पसंद है। वह हमेशा विवादों को हवा देकर अपनी सियासत चलाती है।
विज्ञापन


दरअसल अनुराग कश्यप के को-प्रोडक्शन में बनी फिल्म उड़ता पंजाब पर सेंसरशिप की चोट के बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया है। मामला पर देश की सियासत गर्म हो गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फिल्म के विवाद को ज्यादा वजन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ता पंजाब फिल्म में पंजाब के वर्तमान हालात (ड्रग की खेती से लेकर व्यापारिक नेटवर्क) पर आधारित है। फिल्म का असर सूबे की अकाली-भाजपा सरकार के विपरीत न पड़े। इसलिए सेंसर बोर्ड ने फिल्म के नाम से पंजाब हटाने का फरमान जारी किया है।

सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पहलाज निहलानी ने फिल्म के प्रोडयूशर अनुराग कश्यप पर  आम आदमी पार्टी से पैसे लेने का आरोप लगाया है। इसपर कश्यप ने निहलानी से माफी की मांग की है।


बताया जा रहा है कि फिल्म के नाम से पंजाब शब्द हटाने का फैसला निहलानी ने केंद्र सरकार के इशारे पर लिया है। इससे प्रदेश सरकार की छवि पर बड़ा असर पडने का भय था। अब बालीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed