फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government decided to cancel 657 train services to ensure priority routes for coal wagons and faster turnaround

बड़ा कदम: केंद्र ने लिया 657 ट्रेनें रद्द करने का फैसला, कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कवायद

Fri, 29 Apr 2022 07:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 29 Apr 2022 07:56 PM IST
सार

देश में कोयले की कमी और बढ़ते बिजली संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोयले की आपूर्ति समय से सुनिश्चित करने के लिए कई यात्री ट्रेनों के संचालन को रद्द करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Government decided to cancel 657 train services to ensure priority routes for coal wagons and faster turnaround
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

केंद्र सरकार ने कोयला वैगनों के लिए प्राथमिकता वाले मार्गों और उनके तेजी से आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए 657 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियां शामिल हैं। कुल 533 कोयला रेक ड्यूटी पर लगाए गए हैं। बिजली क्षेत्र के लिए 437 रेक कल लोड की गई थीं और इस क्षेत्र के लिए 16.20 लाख टन कोयला लोड किया गया है।

विज्ञापन

 
केंद्रीय बिजली प्राधिकरण (सीईए) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल को देश के 147 ताप-विद्युत संयंत्रों के पास सामान्य से 24 फीसदी कम कोयले का स्टॉक ही मौजूद है। सीईए की रिपोर्ट कहती है कि इन संयंत्रों के पास 57,033 हजार टन कोयले का स्टॉक होना चाहिए लेकिन उनके पास सिर्फ 13,912 हजार टन ही कोयला मौजूद है। इन संयंत्रों की कुल उत्पादन क्षमता 163 गीगावॉट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी की वजह से बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। गुरुवार को तो बिजली की मांग 204.65 गीगावॉट के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई थी।
 

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने साधा केंद्र पर निशाना
कांग्रेस पार्टी ने देश के कई राज्यों में बिजली की कटौती को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘मौन’ रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि आने वाले दिनों में बिजली की मांग और बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए उसकी क्या योजना है। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र कोयले की कमी के लिए भी राज्यों पर जिम्मेदारी डाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed