{"_id":"5df414188ebc3e87ca32e6c0","slug":"government-completes-two-hinduist-agendas-in-two-sessions-of-second-term","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरे कार्यकाल के दो सत्रों में दो अहम सियासी मोर्चों पर सरकार की फतह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दूसरे कार्यकाल के दो सत्रों में दो अहम सियासी मोर्चों पर सरकार की फतह
Sat, 14 Dec 2019 04:14 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 14 Dec 2019 04:14 AM IST
सार
- दूसरे कार्यकाल के दो सत्रों में सरकार ने पूरे किए दो हिंदूवादी एजेंडे
- पहले अनुच्छेद 370 अब नागरिकता संशोधन बिल
- शीत सत्र में लोकसभा में 14 तो राज्यसभा में 15 बिलों को मिली मंजूरी
- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी चला अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने का दांव
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के महज दो सत्र में सरकार ने दो अहम सियासी मोर्चे पर फतह हासिल की। पहले सत्र में अनुच्छेद 370 निरस्त कर सबको चौंकाया तो शुक्रवार को खत्म हुए शीतकालीन सत्र में नागरिकता संशोधन कानून को अमली जामा पहना कर दूसरा हिंदूवादी एजेंडा पूरा करने मे सफलता हासिल की।
विज्ञापन
सरकार ने दोनों अहम एजेंडों को उच्च सदन में अपने दम पर बहुमत से दूर रहने के बावजूद अंजाम तक पहुंचाया।
बीते बजट सत्र की तरह शीत सत्र भी मोदी सरकार के लिए बेहद सफल रहा। इस दौरान लोकसभा में 14 तो राज्यसभा में 15 बिलों पर सहमति की मुहर लगी। इनमें से कई बिल लगातार चर्चा का विषय बने। मसलन दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सरकार अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने का सफल दांव भी चलने में कामयाब रही।
विज्ञापन
इसके अलावा संसद और विधानसभाओं में एससी-एसटी प्रतिनिधित्व आरक्षण को दस साल आगे बढ़ाने के साथ इनमें एंग्लो इंडियन कोटे को खत्म करने में भी सरकार कामयाब रही।
विज्ञापन
फिर सरकार एसपीजी एक्ट में संशोधन कर एसपीजी की सुरक्षा पीएम तक ही सीमित रखने संबंधी कानून भी बनाने में कामयाब रही। लोकसभा की उत्पादकता 115 तो राज्यसभा की उत्पादकता सौ फीसदी रही।
फ्लोर मैनेमेंट का कमाल
पहले सत्र की तरह दूसरे सत्र में भी विपक्ष को सरकार के फ्लोर मैनेजमेंट का कायल होना पड़ा। उच्च सदन में बहुमत न होने और विपक्ष के तीखे विरोध के बावजूद सरकार नागरिकता संशोधन बिल और एसपीजी एक्ट संशोधन बिल को बड़े अंतर से कानून बनाने में कामयाब रही।इनमें नागरिकता संशोधन बिल को पारित कराने केलिए सरकार न सिर्फ कई विरोधियों को साधने में कामयाब रही बल्कि विपक्ष के करीब करीब सभी दलों में सेंध लगाया।