फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government completes two Hinduist agendas in two sessions of second term

दूसरे कार्यकाल के दो सत्रों में दो अहम सियासी मोर्चों पर सरकार की फतह

Sat, 14 Dec 2019 04:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Dec 2019 04:14 AM IST
सार

  • दूसरे कार्यकाल के दो सत्रों में सरकार ने पूरे किए दो हिंदूवादी एजेंडे
  • पहले अनुच्छेद 370 अब नागरिकता संशोधन बिल
  • शीत सत्र में लोकसभा में 14 तो राज्यसभा में 15 बिलों को मिली मंजूरी
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी चला अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने का दांव

विज्ञापन
Government completes two Hinduist agendas in two sessions of second term
narendra modi - फोटो : ANI

विस्तार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के महज दो सत्र में सरकार ने दो अहम सियासी मोर्चे पर फतह हासिल की। पहले सत्र में अनुच्छेद 370 निरस्त कर सबको चौंकाया तो शुक्रवार को खत्म हुए शीतकालीन सत्र में नागरिकता संशोधन कानून को अमली जामा पहना कर दूसरा हिंदूवादी एजेंडा पूरा करने मे सफलता हासिल की।

विज्ञापन


सरकार ने दोनों अहम एजेंडों को उच्च सदन में अपने दम पर बहुमत से दूर रहने के बावजूद अंजाम तक पहुंचाया।

बीते बजट सत्र की तरह शीत सत्र भी मोदी सरकार के लिए बेहद सफल रहा। इस दौरान लोकसभा में 14 तो राज्यसभा में 15 बिलों पर सहमति की मुहर लगी। इनमें से कई बिल लगातार चर्चा का विषय बने। मसलन दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सरकार अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने का सफल दांव भी चलने में कामयाब रही।
विज्ञापन


इसके अलावा संसद और विधानसभाओं में एससी-एसटी प्रतिनिधित्व आरक्षण को दस साल आगे बढ़ाने के साथ इनमें एंग्लो इंडियन कोटे को खत्म करने में भी सरकार कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर सरकार एसपीजी एक्ट में संशोधन कर एसपीजी की सुरक्षा पीएम तक ही सीमित रखने संबंधी कानून भी बनाने में कामयाब रही। लोकसभा की उत्पादकता 115 तो राज्यसभा की उत्पादकता सौ फीसदी रही।

फ्लोर मैनेमेंट का कमाल

पहले सत्र की तरह दूसरे सत्र में भी विपक्ष को सरकार के फ्लोर मैनेजमेंट का कायल होना पड़ा। उच्च सदन में बहुमत न होने और विपक्ष के तीखे विरोध के बावजूद सरकार नागरिकता संशोधन बिल और एसपीजी एक्ट संशोधन बिल को बड़े अंतर से कानून बनाने में कामयाब रही।

इनमें नागरिकता संशोधन बिल को पारित कराने केलिए सरकार न सिर्फ कई विरोधियों को साधने में कामयाब रही बल्कि विपक्ष के करीब करीब सभी दलों में सेंध लगाया।

ये प्रमुख बिल बने कानून

वर्तमान सत्र में सरकार ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों की सुरक्षा), जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक, सरोगेसी विनियमन, कॉरपोरेट कर कम करने संबंधी संशोधन, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंध और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जैसे अहम बिल को कानून बनाने में सफल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed