फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government busy in making Yoga Day a success, CM will do yoga on Yamuna bank BJP has taken charge

Yoga Day: योग दिवस को सफल बनाने में जुटी सरकार, सीएम यमुना किनारे करेंगी योग, भाजपा ने संभाला मोर्चा

Thu, 19 Jun 2025 09:42 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 09:42 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस पर विशाखापत्तनम में 40 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग करेंगे। सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी राजधानियों में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सभी केंद्रीय मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Government busy in making Yoga Day a success, CM will do yoga on Yamuna bank  BJP has taken charge
योग दिवस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

11वें योग दिवस को सफल बनाने के लिए केंद्र-राज्य सरकारें जुट गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस पर विशाखापत्तनम में 40 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग करेंगे। सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी राजधानियों में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यमुना के किनारे सोनिया विहार में योग कार्यक्रम में शामिल होंगी। भाजपा ने अपने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में योग कार्यक्रम कराने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


सभी केंद्रीय मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्र सरकार, भाजपा की राज्य सरकारें और भाजपा का संगठन योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट गया है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' का विषय रखा गया है।     
विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता योग दिवस पर सैकड़ों लोगों, युवाओं और छात्रों के साथ योग करेंगी। इस योग दिवस पर दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी के 11 अलग-अलग स्थानों पर योग के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें दिल्ली सरकार के मंत्री और उच्च पदाधिकारी भाग लेंगे। सरकारी कार्यक्रमों के अलावा दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित सभी नेता अलग-अलग योग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा अनेक निजी संस्थाओं की तरफ से भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि योग से मन-शरीर-आत्मा के बीच संतुलन स्थापित होता है और शांति मिलती है। योग दिवस पर पूरी दिल्ली योगमय हो जाएगी। जनता की भागीदारी से मिली इस सकारात्मक ऊर्जा से दिल्ली को संवारने का काम किया जाएगा। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि योग ने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने में मदद की है। उन्होंने इसे भारत की तरफ से पूरी दुनिया को दिया गया सबसे कीमती उपहार बताया।  


इन स्थानों पर होंगे विशेष योग कार्यक्रम
दिल्ली में सबसे प्रमुख कार्यक्रम सोनिया विहार में होगा जहां मुख्यमंत्री स्वयं शामिल होंगी। यह कार्यक्रम सोनिया विहार वाटर स्पोर्ट्स क्लब पर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा छत्रसाल स्टेडियम, त्यागराज स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ईस्ट विनोद नगर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स झिलमिल, राजीव गांधी स्टेडियम बवाना, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रहलादपुर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भारत नगर, नजफगढ़ स्टेडियम, क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर-6 द्वारका और हॉकी स्टेडियम अशोक नगर में योग कार्यक्रम किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed