फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government brought the bill for Ram temple Keeping in mind the sentiments of Hindus said NCP

हिंदुओं की भावनाओं का ध्यान रख राम मंदिर के लिए विधेयक लाए सरकार : राकांपा सांसद

Tue, 05 Feb 2019 08:35 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 05 Feb 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
government brought the bill for Ram temple Keeping in mind the sentiments of Hindus said NCP
मधुकर कुकडे

राकांपा के एक सांसद ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार द्वारा विधेयक लाये जाने की वकालत करते हुए कहा कि हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। राकांपा के मधुकर कुकडे ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है, ऐसे में हमें उम्मीद थी कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार संसद में विधेयक लाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सरकार राम मंदिर बनाए, यही हमारी भावना है। अयोध्या में राम मंदिर के लिए विधेयक लाया जाएगा तो मैं उसका समर्थन करुंगा। कुकडे ने यह भी कहा कि सरकार ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का ख्याल रखते हुए कुछ विधेयक पारित कराये हैं, लेकिन हिंदू भावनाओं का ख्याल नहीं रखा गया है। हजारों, करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर झगड़े हो रहे हैं, लेकिन अगर सरकार संसद के माध्यम से इस काम को आगे बढ़ाती है तो हिंदू-मुसलमान के झगड़े खत्म हो जाएंगे। कुकड़े ने कहा कि भाजपा ने 1997 में अलग विदर्भ राज्य के लिए प्रस्ताव पारित किया था तब वह भाजपा के विधायक थे। उन्होंने कहा कि तब भाजपा ने कहा था कि अगल विदर्भ राज्य पार्टी ही बना सकती है लेकिन अभी तक यह काम नहीं हुआ और यह सपना टूट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed