{"_id":"605e79b44398fe68376e4a15","slug":"government-bought-12-crore-more-covid-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: केंद्र ने खरीदे 12 करोड़ और टीके, राज्यों को दी जा चुकी है 7.50 करोड़ वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: केंद्र ने खरीदे 12 करोड़ और टीके, राज्यों को दी जा चुकी है 7.50 करोड़ वैक्सीन
Sat, 27 Mar 2021 05:48 AM IST
Jeet Kumar
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 27 Mar 2021 05:48 AM IST
सार
- टीकाकरण का तीसरा चरण एक अप्रैल से होगा शुरू, राज्यों के पास 2 करोड़ खुराक
- 45 और उससे अधिक आयु के करीब 40 करोड़ से अधिक लोग हैं जिन्हें टीका दिया जाना है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच दिन बाद देश में कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए केंद्र ने 12 करोड़ वैक्सीन की खुराकें खरीदी हैं, जिनका वितरण भी शनिवार-रविवार तक पूरा हो जाएगा। इनमें कोविशील्ड और कोवाक्सिन दोनों ही तरह की वैक्सीन शामिल हैं।
विज्ञापन
हालांकि वर्तमान स्थिति देखें तो राज्यों के पास मांग से अधिक वैक्सीन उपलब्ध हैं। एक महीने के बाद भी राज्य सभी वैक्सीन देने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। इसलिए पुराने भंडारण के अनुरूप ही आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक 7.50 करोड़ वैक्सीन राज्यों को उपलब्ध कराई जा चुकी है लेकिन इनमें से 5.50 करोड़ वैक्सीन ही लग पाई है। करीब दो करोड़ वैक्सीन की खुराक राज्यों के पास उपलब्ध है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोविड-19: बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में रविवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू
वहीं एक अप्रैल से तीसरे चरण के तहत 45 और उससे अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाएगी। चूंकि आबादी के लिहाज से इस आयुवर्ग की संख्या अधिक है। इसलिए केंद्र ने पहले ही 12 करोड़ वैक्सीन की खरीदी पूरी कर ली है।
आंकड़ों की मानें तो देश में इस आयु वर्ग के करीब 40 करोड़ से अधिक लोग हैं जिन्हें टीका दिया जाना है। उन्होंने बताया कि राज्यों को यह वैक्सीन पुराने स्टॉक को देखते हुए दी जाएगी। वैक्सीन के इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि देश में वैक्सीन की कमी नहीं है बल्कि राज्यों के पास मांग से अधिक वैक्सीन पहुंच पा रही है।
पिछले सप्ताह तक पंजाब को 12,38,920 वैक्सीन की डोज दी गईं। इनमें 11,04,840 कोविशील्ड और 1,34,080 कोवाक्सिन शामिल हैं लेकिन इनमें से 3,58,162 डोज का ही उपयोग हुआ है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 67 लाख डोज भेजी जा चुकी हैं लेकिन इनमें से मार्च के पहले सप्ताह तक केवल 23.98 लाख डोज का ही इस्तेमाल किया गया।
यह स्थिति तब है जब महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं और 10 सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पांच महाराष्ट्र से हैं। इसे लेकर हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों को पत्र लिख टीकाकरण को बढ़ावा देने पर जोर भी दिया है। हालांकि महाराष्ट्र में कुछ दिन से टीकाकरण की स्थिति में सुधार देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बेअसर रहा भारत बंद : ...और न थमी राजधानी की रफ्तार
5.55 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका
टीकाकरण के 69वें दिन बृहस्पतिवार को देश भर में 23,58,731 टीके लगाए गए। अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 5,55,04,440 खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 80,18,757 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक जबकि 50,92,757 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक लग गई है। इसी तरह फ्रंटलाइन वर्कर वर्ग में 85,53,228 लोगों को पहला और 33,19,005 लोगों को दूसरी बार वैक्सीन दी गई है।
मरीज में वायरल लोड बढ़ा देता है नया ब्रिटिश स्ट्रेन
ब्रिटेन से दुनिया में फैला नया स्ट्रेन मरीज में वायरल लोड काफी बढ़ा देता है। पिछले साल दिसंबर में ब्रिटेन के कैंट में मिले इस म्यूटेंट पर ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों के अध्ययन में खुलासा हुआ। कोरोना के प्रोटीन स्पाइक में म्यूटेशन होने पर और घातक हो जाता है। इससे वायरस लोड बढ़ता है। यह कोशिकाओं को हाईजैक कर लेता है।
शेफील्ड विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने कहा, न्यूक्लियोकैप्सिड जीन में अतिरिक्त उत्परिवर्तन वायरस को प्रभावित कर सकता है। वैज्ञानिक प्रो. मैथ्यू पारकर ने बताया, कोरोना के बाद सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग चुनौतीपूर्ण हो गई। हमारे विश्लेषण ने B.1.1.7 में एक नए सबजेनोमिक आरएनए संदेश का भी पता चला है।यह ऐसा वैरिएंट जिसमें एक प्रोटीन (ORF9b) के निर्देश हैं जो कि वायरस के प्रति हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया को विनियमित करते हैं।