फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   night curfew imposed in Maharashtra due to increase corona cases

कोविड-19: बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में रविवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू

Sat, 27 Mar 2021 12:17 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Mar 2021 12:17 AM IST
सार

  • सीएम ठाकरे ने कहा- मेरी इच्छा लॉकडाउन लागू करने की नहीं है।
  • बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को रहना होगा सचेत

विज्ञापन
night curfew imposed in Maharashtra due to increase corona cases
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 28 मार्च से रात में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी मिली। आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकर ने रविवार रात से कर्फ्यू लगाने के आदेश दिये हैं।

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आगाह किया है कि अगर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन


सीएम ठाकरे को यह कहते हुए उद्धृत किया गया कि मेरी इच्छा लॉकडाउन लागू करने की नहीं है। लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से अस्पतालों पर क्षमता से अधिक भार पड़ने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर और दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए
महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 36,902 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,37,735 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य की राजधानी मुंबई में दिनभर में संक्रमण के 5,515 नए मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 112 कोविड-19 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 53,907 हो गई। राज्य में कोविड-19 के मामलों में चिंताजनक वृद्धि के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूरे राज्य में रविवार (28 मार्च) से रात्रि कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है।


राज्य में 17,019 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 23,00,056 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,82,451 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed