फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : bharat bandh ineffective in capital

दिल्ली में बेअसर रहा भारत बंद : ...और न थमी राजधानी की रफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Mar 2021 04:43 AM IST
सार

  • सामान्य रहीं यातायात सेवाएं
  • सुबह गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली से गाजियाबाद के रास्ते को किसानों ने किया प्रभावित

विज्ञापन
Delhi News : bharat bandh ineffective in capital
कनट प्लेस,,, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ओर से किए गए भारत बंद का असर राजधानी में देखने को नहीं मिला। प्रमुख बाजारों से लेकर मार्ग खुले रहे व दिल्ली की रफ्तार नहीं थमी। गाजीपुर बॉर्डर पर सुबह के समय आंदोलनरत किसानों ने कुछ देर के लिए दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले मार्ग को प्रभावित किया। वहीं, कुछ देर के लिए दिल्ली मेट्रो की ओर से भी टीकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ सिटी व होशियार सिंह पर मेट्रो स्टेशन में प्रवेश व निकासी बंद कर दी गई थी, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।  कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। 

विज्ञापन


भारत बंद की कॉल को देखते हुए सुबह से दिल्ली के प्रमुख बाजारों से लेकर मार्गों पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ी तैनात रही। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, किटसानों की ओर से भारत बंद की घोषणा सुबह छह बजे से थी। इसके तहत सभी मॉल, दुकानों को बंद करने के साथ ट्रेन रोकने की घोषण की गई थी। हालांकि, किसान मोर्चा का कहना है कि विभिन्न छात्र संगठन, किसान संगठन व बार एसोसिएशन समेत राज्यों के विभिन्न प्रतिनिधियों ने भारत बंद को सफल बनाया है। 
विज्ञापन


खुले रहे बाजार...
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राजधानी में सुबह से ही सुरक्षा के चाक चौबंद थे। भारत बंद के दौरान किसी भी इलाके में कोई हिंसा या उपद्रव की सूचना नहीं मिली है। दूसरी ओर, दिल्ली में सुबह से ही भारत बंद को लेकर कोई असर नहीं देखने को मिला। दिल्ली के कश्मीरी गेट, लक्ष्मी नगर, सदर बाजार, चांदनी चौक, खान मार्केट, करोल बाग, पटेल नगर आदि इलाकों में बाजार खुले रहे। वहीं, सामान्य दिनों की तरह खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन पर सामान्य रूप से मेट्रो सेवा का संचालन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य रही यातायात व्यवस्था...
वहीं, बसों को लेकर भी कोई परेशानी देखने को नहीं मिली। किसानों की ओर दावा किया गया  कि मायापुरी समेत विभिन्न इलाकों में भारत बंद को लेकर प्रदर्शन किया गया है।   गौरतलब है कि एक दिन पहले किसानों की ओर से भारत बंद को लेकर घोषणा की गई थी। इसके तहत केवल आपात वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों व ट्रेन रोकने का प्रावधान किया गया था। अब तक किसान यूनियन व केंद्र के बीच 11 दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक आंदोलन खत्म होने को लेकर कोई निर्णय नहीं निकल सका है। 

हरियाणा-पंजाब में ही रहा भारत बंद का असर

कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को बुलाए गए भारत बंद का पंजाब और हरियाणा में व्यापक असर देखने को मिला। वहीं देश के अन्य हिस्सों में इसका आंशिक प्रभाव ही देखने को मिला।

पंजाब और हरियाणा में किसान 12 घंटे  तक सड़कें व रेलवे ट्रैक जाम कर बैठे रहे। पंजाब के अमृतसर, जालंधर, मोगा, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब में सुबह से दुकानें बंद नजर आईं। यहां दूध की सप्लाई भी बाधित रही।

किसानों ने बैंकों व स्कूलों को भी बंद कराया। पठानकोट में जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश से लगी पंजाब की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया। दोपहर तक पठानकोट से हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के अन्य जिलों के बीच यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed