फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government attack on those who hide black money India to get Swiss banking details of Indians

ब्लैक मनी छिपाने वालों पर वार, आज से भारत को मिलने लगेगा स्विस बैंक खातों का ब्योरा

Sun, 01 Sep 2019 12:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Sep 2019 12:29 AM IST
सार

  • भारतीयों के स्विस बैंक खातों पर से रहस्य का पर्दा रविवार से उठने लगेगा, स्विस बैंक से जुड़ी गोपनीयता का दौर होगा समाप्त
  • भारतीयों के स्विस बैंक खातों की जानकारी रविवार से भारत के कर विभाग के पास होगी
  • भारत और स्विट्जरलैंड के बीच बैंकिंग सूचनाओं के स्वतः आदान-प्रदान का समझौता होगा प्रभावी

विज्ञापन
Government attack on those who hide black money India to get Swiss banking details of Indians
स्विस बैंक में भारत का पैसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्विट्जरलैंड में बैंक खाते रखने वाले भारतीयों का ब्योरा रविवार से भारत को मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए दोनों देशों के बीच रविवार से सूचनाओं के आदान-प्रदान का ऑटोमेटिक सिस्टम शुरू होने जा रहा है। इसकी बदौलत वहां किसी भी भारतीय द्वारा कोई बैंकिंग कार्य किए जाने की जानकारी तत्काल ही भारतीय कर प्राधिकरणों के सिस्टम में अपडेट हो जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा, सरकार की काले धन के खिलाफ लड़ाई में यह बेहद अहम कदम है और एक सितंबर से इस सिस्टम की शुरुआत के साथ ही ‘स्विस बैंक गोपनीयता’ के युग का अंत हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सीबीडीटी ही आयकर विभाग के नीति निर्धारित करने वाली संस्था है। सीबीडीटी की तरफ से बताया गया कि नई व्यवस्था शुरू होने से पहले 29 और 30 अगस्त के बीच स्विट्जरलैंड के इंटरनेशनल फाइनेंस विभाग के सचिवालय की टैक्स डिविजन के उपप्रमुख निकोलस मारियो लूशर की अध्यक्षता में एक स्विस प्रतिनिधिमंडल ने भारत के राजस्व सचिव एबी पांडे, सीबीडीटी चेयरमैन पीसी मोदी और सीबीडीटी सदस्य (कानून) अखिलेश रंजन के साथ वार्ता की, जिसमें नई व्यवस्था के द्विपक्षीय सूचना आदान-प्रदान के विभिन्न पक्षों पर चर्चा की गई।


फिलहाल 2018 का डाटा मिलेगा
ऑटोमेटिक एक्सचेंज ऑफ फाइनेंशियल अकाउंट इंफारमेशन (एईओआई) के तहत भारत को फिलहाल 2018 कैलेंडर वर्ष का ही ब्योरा मिलेगा। इसमें 2018 के दौरान स्विट्जरलैंड में भारतीय नागरिकों के सभी वित्तीय खातों की पूरी जानकारी भारतीय कर प्राधिकरणों को उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें वह खाते भी शामिल रहेंगे, जो 2018 के दौरान बंद कराए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- स्विस बैंकों में क्यों रखा जाता है 'पैसा', किस देश का कितना जमा, कैसे पहुंचती है रकम
 

भारत ने मांगे थे कालाधन रखने वालों के नाम

स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंकों में संदिग्ध धन रखने वाले भारतीय खाताधारकों पर कार्रवाई के लिए भारत के साथ संबंधित सूचनाएं साझा करने की प्रक्रिया तेज करते हुए एक दर्जन से ज्यादा भारतीय नामों का खुलासा किया है। इससे पहले 14 व्यक्तियों लोगों के बारे में सूचना साझा करने से पहले उनको नोटिस जारी किए गए थे। नियमों के तहत इस तरह के नोटिस उन्हें उनके खातों के बारे में भारत सरकार को जानकारी देने से खिलाफ अपील करने का एक अंतिम मौका देने के लिए जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed