फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government asks BARC to release news ratings with immediate effect news and updates

केंद्र सरकार का BARC को निर्देश: न्यूज चैनलों की रेटिंग को तत्काल रिलीज करें, तीन महीनों का डेटा भी सामने रखें

Wed, 12 Jan 2022 07:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 12 Jan 2022 07:52 PM IST
सार

अक्तूबर 2020 में टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (टीआरपी) में छेड़छाड़ के आरोप सामने आए थे। इसके बाद बार्क की ओर से जारी होने वाली टेलीविजन न्यूज रेटिंग्स को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
Government asks BARC to release news ratings with immediate effect news and updates
टीआरपी रिपोर्ट - फोटो : Barc

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय प्रसारकों के संस्थान ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस एंड रिसर्च काउंसिल (BARC) को निर्देश जारी कर कहा है कि वह तत्काल न्यूज चैनलों की रेटिंग्स रिलीज करे। बार्क ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि वह अपने काम करने के तरीकों को सुधारने के लिए प्रोटोकॉल में बदलाव कर रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बार्क की ओर से जारी होने वाली टेलीविजन न्यूज रेटिंग्स को एक साल पहले बंद कर दिया गया था। दरअसल, अक्तूबर में टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (टीआरपी) में छेड़छाड़ के आरोप सामने आए थे। इसके बाद विवादों में घिरने की वजह बार्क की रेटिंग को रिलीज होने से रोक दिया गया। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस एंड रिसर्च काउंसिल (बार्क) से कहा है कि वह तत्काल प्रभाव से न्यूज रेटिंग्स रिलीज करे और पिछले तीन महीने का रेटिंग डेटा महीनेवार फॉर्मेट में सामने रखे, ताकि मौजूदा ट्रेंड्स निष्पक्ष तरीके से दर्शकों को बताए जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed