{"_id":"5a21f8374f1c1bd1408ba655","slug":"government-approves-launch-of-national-nutrition-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण मुक्त भारत के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन, 9046 करोड़ के बजट को सरकार की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कुपोषण मुक्त भारत के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन, 9046 करोड़ के बजट को सरकार की मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को चरणबद्ध तरीके से कुपोषण से मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय पोषण मिशन की स्थापना को मंजूरी दे दी गई। अगले तीन वर्षों के लिए मिशन के तहत 9046.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि इस कार्यक्रम से 10 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचेगा। सभी राज्यों के जिलों को इसमें चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके तहत वर्ष 2017-18 में 315, वर्ष 2018-19 में 235 और वर्ष 2019-20 में शेष जिलों को शामिल किया जाएगा।
इसमें विभिन्न माध्यमों से ठिगनेपन, अल्प पोषाहार, रक्त की कमी, जन्म के समय बच्चे के वजन कम होने जैसे मामलों को खत्म करने के उपाय तलाशे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मिशन के तहत कुपोषण समाप्त करने से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को आईटी आधारित उपकरणों से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की ऊंचाई नापने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मिशन के तहत कुपोषण से मुक्ति के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।