फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government and opposition statement in Rajyasabha

'मीडिया पर सरकार ने लगाया अघोषित आपातकाल, इसलिए सामने नहीं आ रहे घोटाले'

Fri, 03 Feb 2017 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 04:32 AM IST
विज्ञापन
 government and opposition statement in Rajyasabha
गुलाम नबी आजाद - फोटो : self
संसद के उच्च सदन में बजट सत्र की कार्यवाही के पहले दिन ही नोटबंदी पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान सरकार ने दावा किया है कि नोटबंदी पर विपक्ष और मीडिया ने भले ही लाख आरोप लगाये हो। मगर जनता खुश है। जनता ने देश बदलने के लिए इस योजना का साथ दिया। 
विज्ञापन


वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार ने मीडिया पर अघोषित आपातकाल लगा रखा है। इसलिए मीडिया नोटबंदी का कड़वा सच और मोदी सरकार के शासनकाल में हो रहे भ्रष्टाचार को बाहर नहीं निकाल पा रहा है। 
विज्ञापन


विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि टीवी चैनलों में नोटबंदी की तारीफ करने वाले लोग आम जनता नहीं बल्कि भाजपा और संघ के कार्यकर्त्ता थे। सदन में इस दौरान प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रस्ताव को रखते हुए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में आकाश से पाताल तक घोटाले थे। कोयला घोटाला, 2जी स्पेक्ट्रम, अंतरिक्ष में देवास घोटाला इसका उदाहरण है। 

अभिभाषण करते वक्त राष्ट्रपति को हो रही थी पीढ़ा

 government and opposition statement in Rajyasabha
गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala
विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी सरकार के ढाई साल में कश्मीर जल रहा है। सबसे ज्यादा सीमा पार उल्लंघन और जवानों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से काला धन घटा नहीं बढ़ा है। बैंकों में पिछले दरवाजे से बड़े लोगों ने अपने काले पैसे को सफेद कर लिया। किसानों की कमर टूट गई। दस सालों में भी उसका उबरना बहुत मुश्किल है। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों ने अपने आलू-टमाटर सड़क पर फेंक दिए। आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनते ही कश्मीर में जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत की बात की थी। मगर ढाई साल बाद ये बातें दफन हो गई है। कश्मीर को जलने के लिए छोड़ दिया है। 

अभिभाषण करते वक्त राष्ट्रपति को हो रही थी पीढ़ा

सपा सांसद नीरज शेखर ने मोदी सरकार पर सुर्खियों में रहने के लिए स्वच्छ भारत अभियान और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का अभियान चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति को मोदी सरकार का अभिभाषण पढ़ते वक्त पीढ़ा हो रही थी। मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया। लेकिन राष्ट्रपति को यह अभिभाषण पढ़ना पड़ा। उनके इस बयान को लेकर भाजपा सदस्यों ने जमकर विरोध किया। चेयर पर बैठे सत्यनारायण जटिया ने कहा कि अगर उनकी बात अपात्तिजनक होगी तो इसे कार्यवाही से निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed