{"_id":"5ff3b15d8ebc3e3b65736e1b","slug":"government-agreed-to-keep-a-gap-of-three-months-between-two-days-of-covishield","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: कोवीशील्ड के दो डोज के बीच तीन महीने का अंतराल रखने पर सरकार सहमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण: कोवीशील्ड के दो डोज के बीच तीन महीने का अंतराल रखने पर सरकार सहमत
Tue, 05 Jan 2021 06:20 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 05 Jan 2021 06:20 AM IST
विज्ञापन
Covishield, Vaccine
- फोटो : Twitter@AdarPoonawala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की टीका का बेहतर असर जानने के लिए इसके दो रोज के बीच तीन माह का अंतराल जरूरी है। सोमवार को अमर उजाला ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और अमेरिका ब्रिटेन में मिले परिणामों के आधार पर खबर प्रकाशित की थी कि अगर देश में दो डोज के बीच चीन माह का अंतराल रखा जाए तो 90 फीसदी तक असर दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन
खबर प्रकाशित होने के बाद भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इस पर सहमति जताते हुए सीरम को लिखित आदेश जारी किया है। इसके तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को ही कोवीशील्ड दिया जा सकता है। आमतौर पर 4 सप्ताह में दूसरी खुराक दी जा सकती है लेकिन सामने आ रहे परिणामों के मद्देनजर सीरम को 12 सप्ताह के अंतराल पर दो डोज देने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
12 साल के बच्चों में भी परीक्षण पर विचार
कोवीशील्ड का इस्तेमाल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को में किया जाएगा। जबकि भारत बायोटेक के को वैक्सीन टीका को 12 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों को दिया जा सकेगा। क्योंकि तक इस से कम आयु के बच्चों में टीका का परीक्षण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसलिए सरकार बच्चों के लिए अलग से परीक्षण पर विचार कर रही है। फिलहाल की स्थिति देखें तो अभी 12 साल से कम आयु के बच्चों को टीकाकरण में शामिल नहीं किया गया है।