फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   governer to reach tamilnadu today, Governor, Sasikala alleges that he purposely delaying swearing in

तमिलनाडु: राज्यपाल आज पहुंचेंगे चेन्नई, शशिकला ने 131 विधायकों संग दिखाई ताकत

Thu, 09 Feb 2017 10:04 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई, नई दिल्ली
एजेंसी/ चेन्नई, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
governer to reach tamilnadu today, Governor, Sasikala alleges that he purposely delaying swearing in
तमिलनाडु में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच अन्ना द्रमुक पार्टी महासचिव वीके शशिकला की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में 131 विधायकों के शरीक होने का दावा किया। वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव आज चेन्नई आएंगे। विद्यासागर राव, के पास महाराष्ट्र के साथ तमिलनाडु के भी राज्यपाल हैं।
विज्ञापन


मुंबई स्थित राजभवन के एक अधिकारी ने बताया, ‘राज्यपाल बृहस्पतिवार को दोपहर चेन्नई रवाना होंगे।’ उनके तीन दिनों से चेन्नई से दूर रहने के चलते ये अटकलें लगाई जा रही थी कि कहीं उन्हें शशिकला को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने में ऐतराज तो नहीं है। 
विज्ञापन


शशिकला ने 131 विधायकों संग दिखाई ताकत
इससे पहले, अन्ना द्रमुक की प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने चेन्नई में बुधवार को दावा किया कि पार्टी महासचिव वीके शशिकला की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के 134 में 131 विधायक शरीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


130 विधायकों को बस मे भरकर अज्ञात जगह भेजा गया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी के सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें बस में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

राषट्रपति के सामने परेड कर सकते हैं विधायक
इस बीच, ये अपुष्ट खबरें भी हैं कि यदि राज्यपाल ने शशिकला को शपथ दिलाने में देर की तो वह राष्ट्रपति के सामने इन विधायकों की परेड भी करा सकती हैं। इससे पहले बैठक के दौरान शशिकला ने कहा कि पार्टी एकजुट है एवं वह ऐसी धमकियों के सामने घुटने नहीं टेकेंगी। उन्होंने कहा कि अन्ना द्रमुक में ‘विश्वासघात’ कभी नहीं जीतेगा लेकिन वह इस बगावत रोकने के लिए वचनबद्ध हैं।


रोक देना चाहिए शपथ ग्रहण
इस बीच जाने माने विधि विशेषज्ञ सोली सोराबजी ने बुधवार कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव को अन्ना द्रमुक प्रमुख वीके शशिकला का शपथग्रहण टाल देना चाहिए। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed