फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gourav Vallabh allegations Congress gautam adani bjp lok sabha polls news in hindi

BJP: 'सेबी से क्लीन चिट के बाद अदाणी की आलोचना बंद करने को कहा था', गौरव वल्लभ का कांग्रेस पर तंज

Sun, 07 Apr 2024 03:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 07 Apr 2024 03:28 PM IST
सार

गौरव वल्लभ ने बताया कि कांग्रेस द्वारा 22 जनवरी को आयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद उन्होंने टीवी साक्षात्कार में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व नहीं करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
Gourav Vallabh allegations Congress gautam adani bjp lok sabha polls news in hindi
गौरव वल्लभ - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद गौरव वल्लभ ने देश की सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) के खिलाफ अपने आरोपों को दोहराया। उन्होंने रविवार को कांग्रेस पर उद्योगपति गौतम अदाणी और देश के संपत्ति निर्माताओं के साथ विवाद का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


गौरव वल्लभ ने कांग्रेस से की अदाणी की आलोचना बंद करने की अपील
गौरव वल्लभ ने रविवार को एक साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने कांग्रेस हाई कमांड से उद्योगपति गौतम अदाणी की आलोचना बंद करने की अपील की है। उन्होंने आगे बताया कि अमेरिका के हिंडनबर्ग द्वारा किए दावों में अदाणी को क्लीन चिट दे दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "कांग्रेस के पास दिन रात केवल अंबानी और अदाणी का ही मुद्दा रहता है। मैंने एकबार प्रेस कॉन्फेरेंस में अदाणी के खिलाफ संदर्भ दिए थे, लेकिन सेबी की तरफ से अदाणी को क्लीन चिट दिए जाने के बाद से ही मैंने उनके बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं की। मैंने कांग्रेस नेताओं को भी सलाह दी कि सेबी द्वारा क्लीन चिट देने के बाद वे अदाणी की आलोचना करना बंद कर दें।" कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन करगे और सांसद राहुल गांधी को कई बार अंबानी और अदाणी की आलोचना करते हुए देखा गया है। उन्होंने देश के सबसे प्रसिद्ध उद्योगपति पर केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुचित लाभ प्राप्त करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने पर बोले गौरव वल्लभ
गौरव वल्लभ ने आगे बताया कि 22 जनवरी को आयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद उन्होंने टीवी साक्षात्कार में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व नहीं करने का फैसला किया था।मीडिया से बात करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा, "जब से मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, तब से लगातार ही मैं यह कह रहा हूं कि मैंने अपने पूर्व वरिष्ठ नेताओं से बार-बार कहा कि सनातन धर्म के विरोध में हम चुप नहीं रह सकते हैं। जिस दिन कांग्रेस ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया, उस दिन से मैंने टेलीविजन शो और बहस में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व नहीं करने का फैसला किया था।" 

वल्लभ ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का बिना नाम लिए उनपर निशाना साधा। भाजपा नेता ने कहा "कांग्रेस का घोषणापत्र 30 वर्षों से एक ही व्यक्ति (चिदंबरम) द्वारा तैयार किया जा रहा है। अगर उनकी (चिदंबरम) के विचारों और सुझावों में दम होता तो कांग्रेस 42 और 52 सीटों के बीच नहीं गिरती।"


गौरव वल्लभ ने आगे कहा कि कांग्रेस जमीनीस्तर के कार्यकर्ताओं के मुद्दों को नहीं समझती है। बता दें कि गौरव वल्लभ 2019 लोकसभा चुनाव में उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा उम्मीदवार से 32,000 वोटों के अंतर से हार गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed